नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका ने मंगलवार को जंतर मंतर में घुसने के लिए गेट फांद लिया. पुलिस ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया. अजिंक्य शिंदे समेत कई समर्थक भी हिरासत में लिए गए. आशुतोष रांका ने हिरासत में लिए जाने से पहले एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में वे, सौरव दास और अन्य CJP समर्थक गेट फांदकर जंतर मंतर परिसर में घुसते दिख रहे हैं.
????BIG BREAKING???? Saurav Das and Ashutosh Ranka were trying to Illegally enter Jantar Mantar. Both DETAINED within 10 seconds !! Modi Shah pregnant Kanhaiya Kumar Smash the Patriarchy #MaaChandraghanta #JOSH #SharadRitu #GodMorningTuesday #CJP #JantarMantar https://t.co/bNatUImZ91
— अनिल भारद्वाज (@Anil000789) October 13, 2026
रांका ने वीडियो पर कैप्शन लिखा, “Hands Off Jantar Mantar!” समूह जंतर मंतर के पास जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय की तरफ से अंदर घुसा था. इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया. सौरव दास कुछ सहयोगियों के साथ पहले ही जंतर मंतर पहुंचे थे, उन्हें दोबारा हिरासत में लिया गया.
जंतर मंतर को अब नामित प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित नहीं किया गया है. पुलिस इस घटना को लेकर FIR दर्ज करने पर विचार कर रही है. हालांकि अभी FIR दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है. CJP के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. भारी सुरक्षा व्यवस्था और पाबंदियों के बावजूद गेट फांदकर अंदर घुसने की इस कोशिश ने चर्चा बढ़ा दी है.