CJP Protest: राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया स्वीकार

Amanat Ansari 25 Jul 2026 08:18: PM 1 Mins
CJP Protest: राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया स्वीकार

नई दिल्ली: राष्ट्रपति ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. NEET पेपर लीक और परीक्षा सुधारों को लेकर जानतर मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहे व्यापक प्रदर्शनों के दबाव में प्रधान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसे अब औपचारिक रूप से मंजूरी मिल गई है. CJP और छात्रों में इस खबर से जश्न का माहौल है.

आंदोलनकारी प्रधान के इस्तीफे को अपनी 36 दिन की लड़ाई की बड़ी सफलता मान रहे हैं. राष्ट्रपति द्वारा इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद अब सरकार नए शिक्षा मंत्री के नाम की घोषणा कर सकती है. पूरा देश इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है, क्योंकि यह मोदी सरकार के खिलाफ युवाओं का अब तक का सबसे बड़ा और सफल आंदोलन साबित हो रहा है.

Dharmendra Pradhan Education Minister resignation CJP protest Cockroach Janta Party

Recent News