तमिलनाडु में नई सियासी हलचल, CM विजय ने AIADMK बागियों से की मुलाकात

Amanat Ansari 12 May 2026 08:19: PM 1 Mins
तमिलनाडु में नई सियासी हलचल, CM विजय ने AIADMK बागियों से की मुलाकात

CM Vijay Met with AIADMK Rebels: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है. अभिनेता से नेता बने जोसफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उनकी नई पार्टी टीवीके ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की, जबकि DMK और AIADMK जैसे पुराने द्रविड़ दल काफी पीछे छूट गए. सरकार बनने के बावजूद चेन्नई में राजनीतिक गतिविधियां थमी नहीं हैं.

AIADMK बागियों से विजय की मुलाकात

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री विजय ने AIADMK के बागी नेताओं के साथ बैठक की है. इन बढ़ती नजदीकियों से विपक्षी खेमे में हड़कंप मच गया है. खासकर दिग्गज नेता सीवी शनमुगम का विजय के साथ दिखना और करीब 30 विधायकों द्वारा समर्थन की घोषणा ने अटकलें तेज कर दी हैं. अब विधानसभा में फ्लोर टेस्ट महज एक औपचारिकता बनकर रह सकता है.

कांग्रेस और IUML मुख्यालय का दौरा

इससे पहले विजय ने कांग्रेस और IUML के मुख्यालय पहुंचकर धन्यवाद ज्ञापन किया. IUML द्वारा सरकार गठन में समर्थन देने के कुछ दिनों बाद यह मुलाकात हुई. विजय ने अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा पर अपनी मजबूत प्रतिबद्धता जताई.

IUML अध्यक्ष के.एम. कादर मोहिदीन ने मुख्यमंत्री के 700 से ज्यादा TASMAC शराब दुकानों को बंद करने के फैसले का स्वागत किया. वहीं कांग्रेस नेताओं को भी सरकार को समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया गया. कुल मिलाकर, विजय अब सियासी समीकरणों को अपने पक्ष में मजबूत करने में जुटे दिख रहे हैं.

CM Vijay AIADMK TVK AIADMK Rebels Vijay New Politcs

Recent News