पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्मृति परेड में होंगे शामिल, वीर शहीदों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

Amanat Ansari 21 Oct 2026 10:08 AM 1 Mins
पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्मृति परेड में होंगे शामिल, वीर शहीदों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

लखनऊ: पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्मृति परेड में शामिल होंगे. वीर अमर शहीदों के सम्मान में रिजर्व पुलिस लाइंस, लखनऊ में स्मृति परेड का आयोजन किया जाएगा. सीएम योगी कर्तव्यपथ पर प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इस मौके पर वे शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को नमन करेंगे.

पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष उन बहादुर पुलिसकर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. इस वर्ष भी राज्य सरकार की ओर से शहीदों के परिवारों और उनके योगदान को विशेष सम्मान दिया जाएगा.

#CMYogi #Yogi Adityanath #PoliceCommemorationDay #UPPolice

Recent News