तलाक के 10 साल बाद भी बेवफाई बर्दाश्त नहीं! महिला ने पूर्व पति और उसकी गर्लफ्रेंड को गोली मार दी

Amanat Ansari 21 Oct 2026 10:13 PM 1 Mins
तलाक के 10 साल बाद भी बेवफाई बर्दाश्त नहीं! महिला ने पूर्व पति और उसकी गर्लफ्रेंड को गोली मार दी

जॉर्जिया: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 76 वर्षीय महिला ग्रेस एड्ज ने अपने पूर्व पति और उसकी 40 वर्षीय गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी. टूम्ब्स काउंटी में मैक्नेट फॉल्स रोड पर पामेला कुक के घर में यह घटना घटी.

पुलिस के अनुसार, ग्रेस एड्ज वहां पहुंचीं और फायरिंग शुरू कर दी. इसमें 75 वर्षीय वॉल्स ट्रूमैन एड्ज और 40 वर्षीय पामेला कुक को कुल चार गोलियां लगीं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. गोलियों की आवाज सुनकर पामेला की 55 वर्षीय मां डायने कुक मौके पर पहुंचीं तो ग्रेस ने उन पर भी फायरिंग कर दी. गोली उनके हाथ में लगी, जिससे उनकी जान बच गई.

डायने ने तुरंत पुलिस को फोन किया. हमला करने के बाद ग्रेस वहां से भाग गईं, लेकिन बाद में खुद पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया. ग्रेस पर दो मामलों में हत्या और तीन मामलों में गंभीर हमले के आरोप लगाए गए हैं. वे वर्तमान में टूम्ब्स काउंटी डिटेंशन सेंटर में बंद हैं.

पुलिस ने बताया कि ग्रेस और वॉल्स का तलाक करीब 10 साल पहले हो चुका था, लेकिन दोनों संपर्क में बने रहे. वॉल्स की जिंदगी में पामेला के आने के बाद ग्रेस को यह रिश्ता बर्दाश्त नहीं हुआ. दोनों के बीच पहले भी घरेलू विवाद चलते रहते थे और कई बार पुलिस में शिकायतें दर्ज हुई थीं.

Recent News