नई दिल्ली: भारत में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और सोने की खरीदारी बढ़ने वाली है. अच्छी खबर यह है कि पिछले एक महीने में सोने की कीमतों में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. 21 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,270 रुपए प्रति 10 ग्राम था. वहीं 22 कैरेट सोना 1,34,081 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.
एक महीना पहले 21 सितंबर को 24 कैरेट सोना 1,53,780 रुपए प्रति 10 ग्राम था. यानी कीमतों में करीब 5.13 प्रतिशत की गिरावट आई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि शादियों और त्योहारों के सीजन से पहले सोना खरीदना बेहतर रहेगा. आनंद राठी के थॉमस स्टिफन ने कहा कि हालिया गिरावट खरीदारों के लिए अच्छा मौका है.
धनतेरस और दिवाली के समय खरीदारी बढ़ने से कीमतों में और गिरावट की संभावना कम है. मोतीलाल ओसवाल के कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी ने बताया कि अक्टूबर-नवंबर में शादियों की वजह से डिमांड बढ़ जाती है. उन्होंने एकमुश्त के बजाय टुकड़ों में खरीदारी करने की सलाह दी.
इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म ट्रैक के सीईओ वेदांत ने कहा कि अगर शादी है तो यह गिरावट मौका है. निवेशक अपनी खरीदारी को दो हिस्सों में बांट सकते हैं – एक हिस्सा अभी और दूसरा दिवाली के बाद अगर कीमतें और गिरें तो. यह निवेश की सलाह नहीं है. एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं.