अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. हसनपुर नगर क्षेत्र के कंकर वाला कुआं मोहल्ले के रहने वाले शकील उर्फ पप्पू पर आरोप है कि उसने शक्तिवर्धक दवा वियाग्रा खाकर मादा कुत्ते के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया. इस हरकत का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार, घटना करीब 10 से 15 दिन पुरानी है. रात के समय एक बंद दुकान के बाहर खड़े मादा कुत्ते के साथ आरोपी ने यह कृत्य किया. वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू हुई और फुटेज के आधार पर उसकी पहचान कर गिरफ्तारी की गई.
आरोपी तीन बच्चों का पिता है. कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लिया गया है. पूछताछ में आरोपी ने वियाग्रा के असर का हवाला दिया, लेकिन पुलिस ने इस बयान को खारिज कर दिया. आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा. घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.