अभिजीत दीपके ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन पर लगाया ब्रेक! सौरभ-आशुतोष के लिए रोते हुए बोले- परिवार के साथ समय बिताओ

Amanat Ansari 20 Oct 2026 03:53 PM 1 Mins
अभिजीत दीपके ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन पर लगाया ब्रेक! सौरभ-आशुतोष के लिए रोते हुए बोले- परिवार के साथ समय बिताओ

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है. उन्होंने अपने समर्थकों (कॉकरोचों) से अपील की है कि त्योहारों के समय वे परिवार के साथ समय बिताएं.

मंगलवार को जारी 16 मिनट लंबे वीडियो संदेश में दीपके ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं. सौरभ दास और आशुतोष रांका जेल में बंद हैं. कई समर्थकों को सड़कों पर पीटा गया और डिटेन किया गया. उन्होंने बताया कि परिवार चिंतित हैं, इसलिए कुछ दिन परिवार के साथ रहना चाहिए.

सौरभ दास और आशुतोष रांका का जिक्र करते हुए दीपके भावुक हो गए. उनकी आंखें नम हो गईं और गला भर आया. उन्होंने कहा, “सौरभ दास और आशुतोष रांका मेरे भाई हैं, मेरे परिवार हैं. मेरी इमोशन इसलिए बाहर आ रही है क्योंकि मैं उनकी बहुत केयर करता हूं. यह मेरी मजबूती है.” उन्होंने जोड़ा कि जब दोनों जेल से बाहर निकलेंगे तो पूरा देश उन्हें सलाम करेगा और वे उसी मुस्कान के साथ ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए आएंगे.

इससे पहले एक अंग्रेजी अखबार में चुनाव आयोग को लेकर छपी रिपोर्ट के बाद दीपके ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान रोककर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाला नया आंदोलन शुरू किया था. लेकिन नेताओं पर कानूनी कार्रवाई बढ़ने के बाद अब उन्होंने आंदोलन पर अस्थायी ब्रेक की घोषणा की है. उन्होंने समर्थकों के संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि सिस्टम उन्हें दबाने में लगा है, फिर भी उनकी हिम्मत और एकता सराहनीय है.

Abhijit Deepke Cockroach Janata Party Saurabh Das Ashutosh Ranka

Recent News