पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवाया, टाइगर श्रॉफ पर हमले की 2 महीने से कर रहा था प्लानिंग! आरोपी ऋतिक का खुलासा

Amanat Ansari 20 Oct 2026 03:44 PM 1 Mins
पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवाया, टाइगर श्रॉफ पर हमले की 2 महीने से कर रहा था प्लानिंग! आरोपी ऋतिक का खुलासा

मुंबई: टाइगर श्रॉफ के घर पर फायरिंग के मामले में नया खुलासा हुआ है. आरोपी ऋतिक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवा लिया था. जानकारी के मुताबिक, हमले की साजिश शुरू होने के करीब दो महीने बाद उसने यह कदम उठाया. पहले उसके लंबे बाल थे, लेकिन बाद में पूरी तरह सिर मुंडवाकर अपना हुलिया बदल लिया, ताकि इलाके के लोग आसानी से उसे पहचान न सकें.

जांच में सामने आया है कि जब फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय ऋतिक के बाल थोड़े बढ़ चुके थे. यानी सिर मुंडवाने के बाद उसके बाल फिर से उगने लगे थे. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हुलिया बदलने से आरोपी को कितना फायदा हुआ और इसकी मंशा क्या थी.

मामले में तीनों आरोपियों को मंदसौर से मुंबई ले जाया जा रहा है. पहले रेहान को अलग गाड़ी में ले जाया जा रहा था, लेकिन बाद में तीनों को एक ही गाड़ी में शिफ्ट कर दिया गया. बताया जा रहा है कि तीनों में से रेहान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित के संपर्क में था और टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर उससे बातचीत हुई थी.

तीनों शूटर्स में दो हरियाणा के सोनीपत और एक बिहार का रहने वाला है. टाइगर श्रॉफ के घर पर हुई फायरिंग की जांच जारी है. पुलिस आरोपियों की भूमिका और साजिश से जुड़े तथ्यों की गहराई से पड़ताल कर रही है.  

Recent News