दिल्ली में 18-18 साल के शोएब और अफजल की गुंडागर्दी, 20 साल के युवा की बेदर्दी से ले ली जान

Rahul Jadaun 21 Oct 2026 05:09 PM 1 Mins
दिल्ली में 18-18 साल के शोएब और अफजल की गुंडागर्दी, 20 साल के युवा की बेदर्दी से ले ली जान

नई दिल्ली: दिल्ली के सीलमपुर इलाके में बने सेंट्रल पार्क में उस समय कोहराम मच गया, जब करीब आधा दर्जन शोहदों ने 20 साल के युवा को चाकू से गोदकर लहू लुहान कर डाला. बताया जा रहा है कि सिगरेट पीने की बात पर ये विवाद शुरू हुआ था, पार्क में बैठा सुबहान सिगरेट पी रहा था, इसी दौरान शोएब मिर्जा, अफजल खान और अमान खान अपने दो नाबालिग साथियों के साथ पार्क में पहुंचते हैं, जहां इन लोगों का सुबहान के साथ विवाद शुरू हो जाता है.

विवाद बढ़ने पर किया चाकू से हमला

जानकारी के मुताबिक जरा सी कहासुनी से जो विवाद शुरू हुआ था, वो खून-खराबे का रूप धारण कर लेता है, देखते ही देखते शोएब और उसके साथी युवक पर चाकू से हमला कर देते हैं, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो जाता है, जमीन पर खून से लथपथ पड़े सुबहान को जग प्रवेश चंत्र अस्पताल ले जाया जाता है, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीबीटी अस्पताल में रैफर कर दिया जाता है, लेकिन दोनों में से कोई भी अस्पताल इस युवक की जान बचा नहीं पाता. इलाज के दौरान ही जीबीटी अस्पताल में सुबहान की मौत हो जाती है.

एक्शन में दिल्ली पुलिस

घटना के बाद दिल्ली पुलिस भी एक्शन मोड में नजर आ रही है, पुलिस ने हमलावरों की पहचान करने के लिए पार्क और उसके आसपास के सीसीटीवी खंगाल कर उनकी जनकारी निकाली है, पुलिस का हना है कि आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी, जिससे स तरह से असामाजिक तत्व माहौल खराब ना कर सकें.

#DelhiCrime #Seelampur #DelhiPolice #CrimeNews #Delhi #SeelampurMurder #LatestNews

Recent News