भगदड़ वाली जगह पहुंचे सीएम योगी ने क्या-क्या देखा, किसकी तारीफ की?

Abhishek Chaturvedi 01 Feb 2025 01:20: PM 1 Mins
भगदड़ वाली जगह पहुंचे सीएम योगी ने क्या-क्या देखा, किसकी तारीफ की?

महाकुंभ नगर: भगदड़ के 72 घंटे बाद सीएम योगी आदित्यनाथ महाकुंभ पहुंचे. संगम नोज वाली उस जगह पर भी गए, जहां 30 लोगों की मौत हुई. वहां जाते ही कुंभ मेला अधिकारी विजय किरण आनंद से भगदड़ की वजह पूछी, जिन्होंने कई चीजें समझाई. ये बताया कि उस वक्त हालात कैसे थे.

घटना की वजह क्या रही, उसके बाद योगी आदित्यनाथ ने साधू-संतों से मुलाकात की, और फिर कुछ लोगों की ऐसी तारीफ की कि सुनकर विरोधियों के होश उड़ जाएंगे. दरअसल सीएम योगी संतों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, दो संतों को जगतगुरु की पदवी दी गई.

डॉ. वेदांती जी महाराज आज से जगतगुरु स्वामी कमलाचार्य महाराज के रूप में जाने जाएंगे, जबकि संतोष दास जी महाराज सतुआ बाबा आज से जगतगुरु स्वामी संतोषाचार्य के रूप में जाने जाएंगे. इन दोनों का तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने पट्टाभिषेक किया. सीएम योगी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य और सतुआ बाबा से आशीर्वाद भी लिया, आप सीएम योगी के इस बयान पर क्या कहेंगे, कमेंट कर अपनी राय दीजिए.

mahakumbh stampede cm yogi on mahakumbh stampede cm yogi stampede

Recent News