Viral Video: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक घटना ने विवाद खड़ा कर दिया है. कैंट इलाके में दो नाबालिग मुस्लिम लड़कों ने एक गाय के सिर पर इस्लामिक टोपी पहना दी और इस दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो के कैप्शन में लिखा था "सेहरी के बाद मस्ती".
यह भी पढ़ें: सुपर-8 स्टेज से ठीक पहले भारत को लगा बड़ा झटका, इस धुरंधर गेंदबाज को लगी गंभीर चोट
यह वीडियो वायरल होते ही स्थानीय गौसेवकों और हिंदू संगठनों में भारी रोष फैल गया. उन्होंने इसे गौमाता की भावनाओं के साथ छेड़छाड़ और धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया. गौसेवकों ने तुरंत कैंट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को आहत करने) के तहत FIR दर्ज कर ली है.
यह भी पढ़ें: वृंदावन में कुतिया के साथ कुकर्म करने वाले ''बिहारी'' को कालिख पोत गलियों में घुमाया
एक आरोपी लड़के की मां थाने पहुंचीं और बच्चों की उम्र, पढ़ाई तथा भविष्य खराब होने की आशंका जताते हुए माफी मांगने की कोशिश की, लेकिन गौसेवक नहीं माने और कार्रवाई पर अड़े रहे. पुलिस ने स्पष्ट किया कि वीडियो वायरल होने के बाद सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले किसी भी मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने भी इसकी पुष्टि की है.
यह भी पढ़ें: सावधान! इन 6 राज्यों में आसमानी आफत की चेतावनी, आंधी-तूफान और भारी बारिश से तबाही का खतरा
यह घटना रमजान के दौरान हुई बताई जा रही है, और इससे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आगे कोई असामाजिक तत्व इसका फायदा न उठा सके.