Man rape animal: वृंदावन (मथुरा) से एक बेहद दुखद और शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया. गोविंद कुंड के नजदीक कुशवाह गली में एक मजदूर पर एक मादा कुत्ते के साथ क्रूर और अप्राकृतिक व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है.
यह भी पढ़ें: सावधान! इन 6 राज्यों में आसमानी आफत की चेतावनी, आंधी-तूफान और भारी बारिश से तबाही का खतरा
जानकारी के मुताबिक, बिहारी नाम का यह व्यक्ति, जो मजदूरी करता है और डेढ़ साल पहले अपनी पत्नी को खो चुका है, अकेला रहता था. आरोप है कि उसने इस बेजुबान जानवर के साथ ऐसा अमानवीय कृत्य किया कि वह दर्द और तकलीफ से तड़प-तड़पकर मर गई.
यह भी पढ़ें: मेरठ में मोदी-योगी का कार्यक्रम, 13 कश्मीरी को लिया गया हिरासत में, मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भड़क उठे. भीड़ ने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया, उसके चेहरे पर कालिख पोत दी और गले में चप्पलों की माला डालकर उसे गलियों में घुमाया. स्थानीय लोगों का गुस्सा इस कदर भड़का कि उन्होंने इसे धर्मनगरी में असहनीय अपराध बताया.
यह भी पढ़ें: नई दिल्ली में हाई अलर्ट: लाल किला-चांदनी चौक इलाके को निशाना बना सकता है लश्कर-ए-तैयबा
बाद में लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. सीओ सदर पी.पी. सिंह ने पुष्टि की कि मामले की पूरी जांच चल रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है. यह घटना न सिर्फ पशु क्रूरता की मिसाल है, बल्कि इंसानियत के नाम पर एक बड़ा सवाल भी खड़ा करती है.