Cheating with Bittu Bajrangi: हरियाणा के फरीदाबाद में रहने वाले बिट्टू बजरंगी के साथ एक अनोखी ठगी का मामला सामने आया है. 2023 के नूंह हिंसा मामले में आरोपी रहे बिट्टू ने शादी के बहाने धोखा खाया और अब खुद पुलिस के चक्कर काट रहे हैं. दरअसल, बिट्टू को दूसरी शादी करने की इच्छा थी. उन्होंने अपने पड़ोसी के रिश्तेदार बंटी से बात की, जिसने शादी तय कराने का वादा किया.
यह भी पढ़ें: गुना में गाय को मुस्लिम टोपी पहनाने का वीडियो वायरल, सांप्रदायिक माहौल गरमाया
बंटी ने उन्हें रानी नाम की एक महिला से मिलवाया. रानी ने बिट्टू को अलीगढ़ में तीन अलग-अलग लड़कियों से मिलवाने के लिए बुलाया, लेकिन कोई पसंद नहीं आई. बाद में बंटी ने पूजा नाम की एक युवती की फोटो भेजी, जिसे देखकर बिट्टू तैयार हो गए. 5 सितंबर 2025 को बंटी, रानी और कथित दुल्हन पक्ष वाले बिट्टू के घर आए. शादी की तारीख 7 फरवरी 2026 तय हुई. कुल रिश्ता 1.20 लाख रुपए में फाइनल हुआ.
यह भी पढ़ें: सुपर-8 स्टेज से ठीक पहले भारत को लगा बड़ा झटका, इस धुरंधर गेंदबाज को लगी गंभीर चोट
शादी की तैयारियों के नाम पर 6 फरवरी को बिट्टू ने दुल्हन के कपड़े और अन्य सामान के लिए 30 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए. तय तारीख पर बिट्टू बारात लेकर अलीगढ़ के उस मंदिर पहुंचे जहां शादी होनी थी. लेकिन वहां कोई नहीं था. न दुल्हन, न उसके परिवार वाले, न बंटी-रानी. सबके फोन बंद थे.
यह भी पढ़ें: वृंदावन में कुतिया के साथ कुकर्म करने वाले ''बिहारी'' को कालिख पोत गलियों में घुमाया
बिट्टू ने जब कथित दुल्हन पूजा से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें किसी शादी की कोई जानकारी ही नहीं है. आखिरकार बारात बिना दुल्हन के वापस लौटनी पड़ी. इसके बाद बिट्टू ने फरीदाबाद के सरन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बंटी, रानी और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में FIR दर्ज की है.
यह भी पढ़ें: सावधान! इन 6 राज्यों में आसमानी आफत की चेतावनी, आंधी-तूफान और भारी बारिश से तबाही का खतरा
जांच में यह देखा जा रहा है कि कहीं यह कोई संगठित शादी ठगी का गिरोह तो नहीं. ट्रांसफर हुए पैसों के खातों और कॉल डिटेल्स की जांच चल रही है. सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप भी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बिट्टू बजरंगी कथित तौर पर पूजा नाम की महिला से शादी के लिए बात करते सुनाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: मेरठ में मोदी-योगी का कार्यक्रम, 13 कश्मीरी को लिया गया हिरासत में, मचा हड़कंप
ऑडियो में महिला साफ मना करती है और कहती है कि शादी के नाम पर किसी को पैसे नहीं देने चाहिए, जबकि बिट्टू उन्हें खुश रखने और परिवार में लाने की बातें करते हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में स्पष्ट किया गया है कि इस ऑडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती. बिट्टू ने बाद में बताया कि शादी वे अपनी बेटी की खुशी के लिए करना चाहते थे, ताकि उसे मां मिल सके.