साथ चलने से मना किया तो मारी गोली, बिहार में लौंडा नाच के दौरान यूपी के डांसर की निर्मम हत्या, 3 बच्चों का पिता चला गया

Amanat Ansari 19 Jun 2026 07:22: PM 1 Mins
साथ चलने से मना किया तो मारी गोली, बिहार में लौंडा नाच के दौरान यूपी के डांसर की निर्मम हत्या, 3 बच्चों का पिता चला गया

गोपालगंज: शादी का उत्सव मौत का मंजर बन गया. लौंडा नाच कार्यक्रम के दौरान यूपी के एक डांसर को जबरन साथ ले जाने की कोशिश की गई. विरोध करने पर युवकों ने पेट में गोली मार दी. घटना इतनी भयानक थी कि घायल डांसर अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ गया. मृतक की पहचान 32 वर्षीय सोनू गोंड के रूप में हुई है. वह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के महुआ पाटन (तरकुलवा थाना क्षेत्र) का रहने वाला था.

क्या हुआ पूरा मामला?

गुरुवार रात पटोहवा गांव में एक युवती की शादी के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था. लौंडा नाच परफॉर्मेंस के बाद सोनू मंच के पीछे आराम कर रहे थे. तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और उन्हें जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे.

सोनू ने साफ मना कर दिया. नाराज युवकों ने पिस्तौल निकाली और उनके पेट में गोली मार दी. गंभीर हालत में डांसर को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. आरोपी घटना के बाद फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

परिवार पर छाया संकट

सोनू लौंडा नाच (महिला वेश में नृत्य) करके परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी मौत से तीन छोटे बच्चों का पिता हमेशा के लिए चला गया. घर में एक छोटा भाई भी उन पर आश्रित था. अब पूरे परिवार के सामने रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है.

पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. यह घटना बिहार में लौंडा नाच कार्यक्रमों के दौरान बढ़ती असुरक्षा और घटनाओं को लेकर फिर सवाल खड़े कर रही है.

Gopalganj Dancer Murder UP Dancer Murder Bihar Dancer Murder Launda Naach Dancer Murder

Recent News