साथी कांस्टेबल ने महिला कांस्टेबल की लूटी अस्मत, गर्भवती होने के बाद छोड़कर भागा

Amanat Ansari 09 Mar 2025 06:24: PM 1 Mins
साथी कांस्टेबल ने महिला कांस्टेबल की लूटी अस्मत, गर्भवती होने के बाद छोड़कर भागा

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के वजीराबाद में एक महिला कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस वारदात को कोई और नहीं बल्कि, उसके ही विभाग के एक पुरुष कांस्टेबल ने अजाम दिया है. इतना ही नहीं आरोपी ने ना सिर्फ पीड़िता के साथ बार-बार दुष्कर्म किया, बल्कि गर्भवती हो जाने पर बीच मझदार में छोड़ दिया. इधर पीड़िता की शिकायत पर वजीराबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपी पुलिस कांस्टेबल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

पीड़ित महिला कांस्टेबल हरियाणा के रोहतक निवासी बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि 2018 में पति की मौत के बाद उसे अनुकंपा के आधार पर दिल्ली पुलिस में नौकरी मिली थी. इस बीच 2022 में आईपीएल मैच के लिए ड्यूटी के दौरान उसकी मुलाकात रोहतक के ही निवासी कांस्टेबल मोनू से हुई. उस समय आरोपी कांस्टेबल सिक्योरिटी लाइन में कार्यरत था. एक ही जगह से होने के कारण दोनों में बातचीत शुरू हो गई और आगे चलकर दोस्ती भी हो गई. पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि बीते साल दिसंबर में वह अपनी दोस्त और उसके पति के साथ फिल्म देखने गई थी.

उसके साथ आरोपी कांस्टेबल मोनू भी था. फिल्म देखने के बाद आरोपी भी पीड़िता के साथ उसके घर पर आ गया और शादी की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने जानकारी दी है कि फरवरी में जब वह गर्भवती हो गई तो, उन्होंने इस बात की जानकारी कांस्टेबल मोनू को दी. जिसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया. जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खालिफ थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच एसआई भारती की टीम को सौंप दी है.

Delhi Rape Delhi Rape Delhi News Delhi Crime

Recent News