दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ने सड़क किनारे पत्नी को मारी गोली! टीचर प्रियंका की मौके पर मौत 

Amanat Ansari 13 Jul 2026 05:14: PM 1 Mins
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ने सड़क किनारे पत्नी को मारी गोली! टीचर प्रियंका की मौके पर मौत 

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के पूर्वी दिल्ली में तैनात कांस्टेबल मनीष कुमार ने अपनी पत्नी प्रियंका को सर्विस पिस्टल से गोली मार दी. 26 साल की प्रियंका एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थीं. यह घटना कल्याणपुरी इलाके में हुई, जहां दंपति स्कूटर पर जा रहे थे. पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच सड़क किनारे तेज बहस हो गई.

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि स्कूटर रुकने के बाद बहस शुरू हुई और अचानक मनीष कुमार ने पिस्तौल निकालकर पत्नी पर गोली चला दी. इसके बाद वह प्रियंका को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया. आसपास से गुजर रहे 4-5 लोगों ने घायल प्रियंका को ऑटो में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

प्रियंका के परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही मनीष कुमार दहेज के लिए परेशान कर रहा था. शादी 2023 में हुई थी. परिवार पहले भी महिला आयोग में शिकायत कर चुका था, जिसके बाद काउंसलिंग से मामला सुलझ गया था.

परिवार का कहना है कि मनीष बार-बार पैसे की मांग करता रहता था. पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और फरार कांस्टेबल की तलाश शुरू कर दी है. जांच टीम CCTV फुटेज, दंपति के रिश्ते और पुरानी शिकायतों को भी खंगाल रही है.

घटना के समय मौके पर मौजूद एक डोमिनोज डिलीवरी बॉय ने बताया, ''हम डर गए. तुरंत ऑटो पकड़ा और अस्पताल ले गए. वहां अंधेरा था. लड़की स्कूटर के पास लेटी हुई थी और खून बह रहा था.'' दिल्ली पुलिस की एंटी ऑटो चोरी स्क्वॉड में तैनात मनीष कुमार अब फरार है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.

Delhi Police constable Manish Kumar Priyanka school teacher roadside argument shooting

Recent News