बीएल वर्मा की मेहनत सफल: बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन को मंजूरी

Amanat Ansari 24 Mar 2026 10:31: PM 1 Mins
बीएल वर्मा की मेहनत सफल: बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन को मंजूरी

बदायूं: केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने बदायूं जनपद के लिए एक बड़ी सौगात की जानकारी देते हुए बताया कि बदायूं से दिल्ली के मध्य सीधी रेल सेवा को अंतिम रूप प्रदान कर दिया गया है. इस संबंध में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई भेंट के दौरान सकारात्मक सहमति बनी.

उन्होंने कहा गाड़ी संख्या 14315/14316 बरेली-नई दिल्ली एक्सप्रेस का विस्तार बदायूं होते हुए कासगंज तक किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. इसके साथ ही बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जिसका संचालन अति शीघ्र से प्रारंभ होने की जा रही है. उन्होंने कहा यह निर्णय बदायूं एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है.

इससे यात्रियों को सीधा एवं सुगम आवागमन उपलब्ध होगा, साथ ही व्यापार, शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों को भी नई गति मिलेगी. यह लंबे समय से चली आ रही क्षेत्रवासियों की मांग की पूर्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Badaun Delhi Train Badaun Railway Central Minister BL Verma Ashwini Vaishnaw

Recent News