DM Deoria viral video: देवरिया की डीएम जो लेखपाल और कानूनगो को कह रही हैं ऐसी हरकत दोबारा मत करिएगा मेरे सामने, वरना जेल भेज दूंगी. डीएम साहिबा का गुस्सा इस बात पर है कि ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद ये लोग कार्रवाई में लापरवाही बरत रहे थे, लेकिन यही डीएम साहिबा जब दिशा यानि जिला योजना समिति की बैठक में पहुंचती हैं, तो वहां बैठे सांसद और विधायक को भी बड़ी नसीहत देती हैं. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई मीडिया रिपोर्ट ये दावा करती हैं कि डीएम दिव्या मित्तल ने मीटिंग में साफ कहा कि
“किसी भी जनप्रतिनिधि को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी अधिकारी पर ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए दबाव बनाए. यह सिर्फ शासन स्तर पर तय होता है और इसके स्पष्ट नियम हैं.”
डीएम साहिबा को इतना गुस्सा तब आता है जब बैठक में मौजूद बीजेपी विधायक दीपक मिश्रा ये कहते हैं कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी मिशरा ने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया, एक महिला शिक्षिका का वेतन लंबित है, जबकि कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे एक अकाउंटेंट का ट्रांसफर रोकने की बात उन्होंने कही थी. बीजेपी विधायक अपनी बात कहकर मीटिंग छोड़ बाहर निकल जाते हैं, जिसकी चर्चा भी खूब होती है, पर उससे ज्यादा चर्चा अब दिव्या मित्तल की हो रही है. और इनके बारे में लोग सर्च कर रहे हैं.
देवरिया की डीएम ने लगा डाली अधिकारियों की क्लास, लापरवाही बरतने पर हुईं नाराज@dmdeoria pic.twitter.com/5AerWVPpq0
— Global Bharat Tv (@GlobalBharatTv2) July 7, 2025
कौन हैं IAS ऑफिसर दिव्या मित्तल?
जहां-जहां इनकी पोस्टिंग हुई, इन्होंने कई ऐसे काम किए जिनकी खूब चर्चा हुई. जिस देवरिया में ये लेखपाल को फटकारती दिखीं, उसी देवरिया से अब एक नया वीडियो भी इनका सामने जुलाई 2025 में, पोखरभिंडा गांव के एक दिव्यांग व्यक्ति, पलटू प्रसाद, को प्रमाण पत्र के लिए इन्होंने अपनी स्कॉट गाड़ी से CMO कार्यालय भेजा और आवास के लिए आश्वासन दिया, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और दिव्या मित्तल के इस अंदाज की भी लोग तारीफ कर रहे हैं कि एक तरफ अधिकारियों को नसीहत दे रही हैं, तो दूसरी तरफ जनता की मदद के लिए अपनी भी गाड़ी भेज दे रही हैं.