360 किलो विस्फोटक व भारी मात्रा में गोला बारूद के साथ डॉक्टर मुजम्मिल गिरफ्तार

Amanat Ansari 10 Nov 2025 11:55: AM 1 Mins
360 किलो विस्फोटक व भारी मात्रा में गोला बारूद के साथ डॉक्टर मुजम्मिल गिरफ्तार

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद में जांच के दौरान IED बनाने की बड़ी मात्रा में सामग्री और गोला-बारूद बरामद किया है. अधिकारियों के अनुसार, रविवार को 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया. फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पुलिस ने एक डॉक्टर मुजम्मिल को भी गिरफ्तार किया है.

फरीदाबाद सीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन चल रहा है. आरोपी डॉ. मुजम्मिल को पकड़ा गया। कल 360 किलो ज्वलनशील सामग्री बरामद की गई, जो संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है. यह आरडीएक्स नहीं है. ऑपरेशन अभी जारी है. गिरफ्तार आरोपी यहां अल-फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता थाय

कुमार ने बताया कि मौके से 1 असॉल्ट राइफल जिसमें 3 मैगजीन और 83 जिंदा राउंड, एक पिस्तौल जिसमें 8 जिंदा राउंड, दो खाली कारतूस, दो अतिरिक्त मैगजीन, 8 बड़े सूटकेस, 4 छोटे सूटकेस भी बरामद किए गए. उन्होंने कहा कि एक असॉल्ट राइफल जिसमें 3 मैगजीन और 83 जिंदा राउंड, एक पिस्तौल जिसमें 8 जिंदा राउंड, दो खाली कारतूस, दो अतिरिक्त मैगजीन, 8 बड़े सूटकेस, 4 छोटे सूटकेस और एक बाल्टी से लगभग 360 किलो ज्वलनशील सामग्री बरामद की गई.

उन्होंने आगे कहा कि यह अमोनियम नाइट्रेट होने का संदेह है. 20 टाइमर बैटरी सहित, 24 रिमोट, लगभग 5 किलो भारी धातु, वॉकी-टॉकी सेट, इलेक्ट्रिक वायरिंग, बैटरी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई है. यह आरडीएक्स नहीं है... यह एके-47 नहीं है, यह असॉल्ट राइफल है. यह एके-47 जैसी है लेकिन थोड़ी छोटी है. लेकिन यह एके-47 नहीं है.

Faridabad Ak-47 RDX JK police

Recent News