पुणे: महाराष्ट्र के लोहागढ़ किले में 24 वर्षीय रियल एस्टेट व्यवसायी केतन अग्रवाल की हत्या का मामला दिन-प्रतिदिन और सनसनीखेज होता जा रहा है. केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन को खाई में धक्का देकर मार डाला. अब चेतन की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.
चेतन ने पुलिस को बताया कि सिया शादी तोड़कर उसके साथ भागना इसलिए नहीं चाहती थी, क्योंकि उसे अपने परिवार की बदनामी का डर था. समाज में बदनामी से बचने के लिए उसने मंगेतर की हत्या की साजिश रच डाली.
घटना क्या थी?
सिया और केतन की सगाई फरवरी 2026 में हुई थी. नवंबर में उदयपुर में भव्य शादी तय थी. 17 करोड़ रुपए का महल बुक, दो प्राइवेट जेट की व्यवस्था. 18 जून को सिया के जन्मदिन के बहाने केतन को लोहागढ़ किले ले गई. वहां चेतन भी पहुंच गया. दोनों ने मिलकर केतन को 350-400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया.
शुरुआत में सिया ने पुलिस को बताया कि फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया था. मामले को दुर्घटना माना गया.
लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों, CCTV फुटेज (33 डिग्री में हुडी पहने चेतन) और जांच के बाद हत्या का पर्दाफाश हुआ.
पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल के अनुसार, सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी. चेतन को केतन रिश्ते में बाधा लग रहा था. दोनों ने मिलकर साजिश रची. फिलहाल दोनों को 29 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है.
चेतन के पिता बाबूलाल चौधरी ने दावा किया है कि उनका बेटा बेकसूर है और सिया उसे फंसा रही है. यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां प्यार, बदनामी के डर और क्रूर हत्या की साजिश एक साथ देखने को मिल रही है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.