रांची जेल में महिला कैदी के साथ यौन शोषण! गर्भवती होने पर पीड़िता ने खाना-पीना छोड़ दिया

Amanat Ansari 19 May 2026 10:40: PM 1 Mins
रांची जेल में महिला कैदी के साथ यौन शोषण! गर्भवती होने पर पीड़िता ने खाना-पीना छोड़ दिया

रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद एक महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण और बलात्कार का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता महिला कैदी गर्भवती हो गई है और यौन शोषण से इतनी व्यथित है कि रविवार रात से वह खाना-पीना तक छोड़ चुकी है.

मामला सामने आने के बाद जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की. सोमवार को जांच टीम जेल पहुंची और महिला कैदी से पूछताछ की. पीड़िता ने टीम को घटना की पूरी जानकारी दी और जेल में पदस्थापित दो लोगों के नाम भी बताए. टीम ने जेल के सीसीटीवी फुटेज और अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट भी खंगाली.

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रांची जेल अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर पर महिला कैदी के साथ यौन शोषण और गर्भवती करने का आरोप लगाया है. वहीं जेल अधीक्षक ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताते हुए खुद को निर्दोष बताया है.

जिला प्रशासन ने भी मामले की अलग से जांच शुरू कर दी है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर एडीएम और एसडीएम स्तर के अधिकारियों की टीम मंगलवार को जेल का दौरा करेगी. पीड़िता महिला कैदी फिलहाल गुमसुम है और खाना नहीं खा रही है, जिससे उसके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है.

Woman Prisoner rape Woman Prisoner rape pregnant Ranchi Jail Woman Prisoner Birsa Munda Central Jail

Recent News