चलते-चलते ब्रेक फेल,'कबाड़' बनी फरारी; कई वाहनों को कुचला, कई लोग घायल

Amanat Ansari 22 Feb 2026 05:21: PM 1 Mins
चलते-चलते ब्रेक फेल,'कबाड़' बनी फरारी; कई वाहनों को कुचला, कई लोग घायल

Hyderabad Ferrari Crash: रविवार को हैदराबाद के जयूबिली हिल्स इलाके में एक तेज रफ्तार फरारी कार नियंत्रण खो बैठी और सड़क के गलत साइड पर चली गई, जिसके बाद उसने कई वाहनों से टक्कर मार दी. कार एक बिजनेसमैन चला रहा था, इस हादसे में कई लोग घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई कारें और दोपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

यह भी पढ़ें: अजित पवार प्लेन क्रैश में चंद्रबाबू नायडू-ऑपरेटर नेक्सस का दावा, भतीजे ने जांच पर उठाए सवाल

साथ ही लग्जरी स्पोर्ट्स कार को भी व्यापक नुकसान पहुंचा. पुलिस के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब कार चला रहे बिजनेसमैन क्रांति रेड्डी की कार में कथित तौर पर ब्रेक फेल हो गया और स्टीयरिंग लॉक हो गया, जिसके कारण कार का नियंत्रण खो गया. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब लग्जरी और प्रीमियम कारों से जुड़े हाल के कई हादसों के बाद लापरवाही से गाड़ी चलाने और ओवरस्पीडिंग के खिलाफ सख्त निगरानी और कार्रवाई की मांग बढ़ रही है. कई ऐसे मामलों में नाबालिग चालक पाए गए थे.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान बॉर्डर के पास आउटपोस्ट में 2 पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

पुलिस ने बताया कि सामने से आ रहे वाहनों में सवार लोग टक्कर में घायल हुए और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया. घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. हादसे में सड़क के बीच में लगा एक लाइट मास्ट भी क्षतिग्रस्त हो गया और कार से टकराने के बाद एक तरफ को गिर गया.

यह भी पढ़ें: ओडिशा में एक साथ 5 पुलिसकर्मी मारे गए, 3 की हालत गंभीर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सड़क साफ करने का प्रयास शुरू किया. इलाके में ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित रहा और भीड़ कम करने के लिए वाहनों को दूसरी तरफ डायवर्ट किया गया. एक पीड़ित की शिकायत पर आधार पर मामला दर्ज किया गया है. हादसे के सटीक कारण और घायलों की पहचान के बारे में और जानकारी का इंतजार है.

Hyderabad Ferrari Crash Speeding Ferrari Ferrari loses control Rams multiple cars

Recent News