यूपी पंचायत चुनाव से पहले फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 1.41 करोड़ नाम कटे! जल्द करें चेक...

Amanat Ansari 10 Jun 2026 05:09: PM 1 Mins
यूपी पंचायत चुनाव से पहले फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 1.41 करोड़ नाम कटे! जल्द करें चेक...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने आज फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 1.41 करोड़ मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं, जबकि 1.81 करोड़ नए मतदाता जोड़े गए हैं. नतीजतन, अंतिम मतदाता सूची में करीब 40.19 लाख मतदाताओं की नेट बढ़ोतरी हुई है.

इस बार आयोग ने बड़ा तकनीकी बदलाव किया है. सभी मतदाताओं को 9 अंकों का स्टेट वोटर नंबर (Unique Identification Number) दिया गया है. मतदाता की फोटो और पूरी डिटेल ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी. मोबाइल ऐप के जरिए मतदान केंद्र पर फोटो खींचते ही तुरंत पता चल जाएगा कि व्यक्ति पहले वोट डाल चुका है या नहीं. इससे डुप्लीकेट वोटिंग को पूरी तरह रोका जा सकेगा.

  • 18 दिसंबर 2025 को अनंतिम मतदाता सूची जारी की गई थी.
  • 19 अगस्त 2025 से शुरू हुए मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान तीन बार डुप्लीकेट वोटरों की जांच की गई.
  • फाइनल लिस्ट में दावे-आपत्तियों का निस्तारण कर लिया गया है.
  • कई जिलों में लिस्ट डाउनलोड करने में थोड़ी दिक्कत आ रही है.

पंचायत चुनाव की तैयारियां

प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो गया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर सरकार ने प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है. साथ ही OBC आरक्षण के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया है, जो छह महीने में रिपोर्ट देगा. अब फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद नामांकन और चुनाव कार्यक्रम की घोषणा का इंतजार है.

UP Panchayat Elections UP Voter List Gram Pradhan Election UP Panchayat Election Reservation

Recent News