अपना घर खाली करेंगे दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल, सुरक्षा भी छोड़ेंगे

Global Bharat 18 Sep 2024 02:20: PM 1 Mins
अपना घर खाली करेंगे दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल, सुरक्षा भी छोड़ेंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Rajya Sabha Member of Parliament Sanjay Singh) ने जानकारी दी है कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द ही सीएम आवास खाली कर देंगे और सुरक्षा भी छोड़ देंगे. बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था, जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने उपराज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया था, वहीं अरविंद केजरीवाल की जगह पर आतिशी मार्लेना को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया था. वह जल्द ही सीएम पद की शपथ ले सकती है.

आबकारी नीति (Delhi Excise Policy) मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद केजरीवाल को 13 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था. सर्वोच्च न्यायालय ने केजरीवाल की रिहाई के लिए कुछ शर्तें भी लगाईं, जिसमें यह भी शामिल है कि उन्हें मामले के बारे में सार्वजनिक टिप्पणी करने से बचना होगा और छूट न मिलने तक निचली अदालत के समक्ष सभी सुनवाई में उपस्थित होना होगा.

गौरतलब हो कि दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 11 फरवरी, 2025 को समाप्त होगा. दिल्ली में पिछला विधानसभा चुनाव 8 फरवरी, 2020 को हुआ था. AAP नेताओं ने कहा है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में महाराष्ट्र और झारखंड के साथ ही कराए जाने चाहिए.

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और पार्टी की नवनिर्वाचित विधायक दल की नेता आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना (LG Vinay Kumar Saxena) को अपना इस्तीफा सौंप दिया.

AAP नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली आबकारी (Delhi Excise Case) मामले में जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने कहा था कि वह विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता से दोबारा जनादेश मिलने के बाद ही मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे, जिसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया और AAP विधायकों ने सुबह बैठक की और आतिशी को अपना नेता चुना.

Recent News