मणिपुर में अज्ञात बंदूकधारियों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, 72 साल की बुजुर्ग महिला समेत 4 की मौत

Amanat Ansari 30 Jun 2025 06:26: PM 1 Mins
मणिपुर में अज्ञात बंदूकधारियों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, 72 साल की बुजुर्ग महिला समेत 4 की मौत

चुराचांदपुर: मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक कार पर हमला कर चार लोगों की हत्या कर दी, जिनमें 72 साल की एक बुजुर्ग महिला भी शामिल थी.

यह हमला दोपहर करीब 2 बजे मोंगजांग गांव के पास हुआ, जब पीड़ित कार में सवार होकर जा रहे थे. मोंगजांग, चुराचांदपुर शहर से लगभग 7 किलोमीटर दूर है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने नजदीक से गोलीबारी की.

मृतकों की पहचान थेंखोथांग हाओकिप उर्फ थाहपी (48), सेखोगिन (34), लेंगौहाओ (35) और फाल्हिंग (72) के रूप में हुई है. घटनास्थल से 12 से ज्यादा खाली कारतूस बरामद किए गए हैं.

अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है, और जांच शुरू कर दी गई है.

Manipur news Manipur crime Manipur firing Manipur firing Manipur dispute Manipur violence

Recent News