धौलपुर के गुर्जर और भरतपुर के जाटों में होगी खूनी गैंगवार! एक मर्डर ने उड़ा दी राजस्थान पुलिस की नींद

Rahul Jadaun 01 Jul 2026 04:56: PM 2 Mins
धौलपुर के गुर्जर और भरतपुर के जाटों में होगी खूनी गैंगवार! एक मर्डर ने उड़ा दी राजस्थान पुलिस की नींद

राजस्थान: धौलपुर-भरतपुर कभी भी गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दे सकती है. यहां गुर्जर गैंग के अपराधियों के सीने में बदले की आग धधक रही है. तो वहीं जाट गैंग के शूटर अपनी किसी भी हमले के लिए तैयार हैं. दावा किया जा रहा है कि जगन गुर्जर हत्याकांड के बाद सड़कों पर खूनी टकराव हो सकता है. क्योंकि जिस जगन गुर्जर की तूती चंबल में बोलती थी, जिसके लिए कहा जाता था कि जेल जाने के बाद भी पूरा साम्राज्य सलाखों के पीछे से चला रहा. उसके तीन भाई उसी की तरह कुख्यात अपराधी हैं. क्या वो अपने भाई का बदला नहीं लेंगे? क्या गुर्जर गैंग अपने मुखिया की मौत पर शांत रहेगा? क्या विष्णु जाट के गैंग ने पलटवार का जवाब देने की तैयारी नहीं की होगी? जब जेल में जगन की हत्या हो सकती है तो क्या विष्णु सुरक्षित है? ऐसे तमाम सवाल हैं जिन्होंने राजस्थान पुलिस की नींद उड़ा रखी है.

हाल ही में अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में विष्णु जाट ने जगन गुर्जर को मौत के घाट उतार दिया था. जिसके बाद से पूरे इसके में गदर मचा हुआ है. कई सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि अब इस घटना के बाद जगन गुर्जर गैंग और विष्णु जाट गैंग के बीच भीषण टकराव हो सकता है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है।

जगन गुर्जर के तीन भाई हैं. वो तीनों भी अपने अपराधों के लिए जेल में बंद हैं, जगन का भाई पप्पू गुर्जर तो उसके साथ ही अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है. उसका दूसरा भाई पान सिंह भरतपुर सेंट्रल जेल में बंद है. जबकि तीसरा भाई लाल सिंह धौलपुर खुली जुली में हैं. जब ये तीनों हथकड़ियों में जकड़े हुए जगन के अंतिम संस्कार में पहुंचे तो चेहरे पर बदले का गुस्सा और भाई के हत्यारे के लिए नफरत साफ नजर आ रही थी. कई लोग ये भी दावा कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में हिंसक झड़प हो सकती है, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

जगन गुर्जर का नाम लंबे समय से डकैती, फिरौती और हत्या जैसे गंभीर मामलों में सामने आता रहा है। उसके ऊपर 125 मुकदमे दर्ज थे. वहीं, विष्णु जाट गैंग भी इलाके में आपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है. पुलिस ने धौलपुर और भरतपुर के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। खास तौर पर उन क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है, जहां दोनों गैंग का प्रभाव अधिक है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्थानीय खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीण इलाकों में लोग सतर्क हो गए हैं और संभावित हिंसा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस का फोकस फिलहाल किसी भी तरह की गैंगवार को रोकने और स्थिति को नियंत्रण में रखने पर है।

#Dholpur #Bharatpur #GangWar #JaganGurjar #VishnuJat #RajasthanCrime #PoliceAlert #JatVsGurjar #CrimeNews #IndiaNews

Recent News