Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक LLB छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद व्यक्ति को जमानत पर रिहा किए जाने के बाद उसके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. आरोपी सुशील प्रजापति हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व नगर अध्यक्ष हैं. जेल से बाहर निकलते ही समर्थक वहां पहले से मौजूद थे.
UP lives upto its local traditional grandeur, they garland, applaud and celebrate a Rape Accused.
— We The People (@WithYou2023) May 19, 2026
Accused in Ghaziabad, UP, LLB student rape case, Hindu Yuva Vahini leader Sushil Prajapati, released from jail, supporters hoisted him on shoulders, took out procession !!
Tears… pic.twitter.com/FtpSiC14p6
उन्होंने फूल-मालाएं पहनाकर आरोपी का भव्य स्वागत किया और नारेबाजी करते हुए गाड़ियों का काफिला निकाला. पूरा घटनाक्रम मोबाइल पर कैद होकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है.
क्या है पूरा मामला?
मुरादनगर थाने में 8 अगस्त 2025 को दर्ज FIR के अनुसार, पीड़िता LLB छात्रा ने आरोप लगाया था कि सुशील प्रजापति ने उसे प्रैक्टिस और चैंबर दिलाने के बहाने फ्लैट पर बुलाया. वहां नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी भी दी.
पुलिस ने 11 अगस्त 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. करीब 9 महीने बाद 17 मई को उसे जमानत मिल गई. वायरल वीडियो में आरोपी पर फूल बरसाते और जुलूस निकालते समर्थक साफ दिख रहे हैं, जिसे देखकर कई लोगों ने सवाल उठाए हैं. पुलिस अब इस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है.