बीजेपी नेत्री के बेटे पर रेप केस करने वाली लड़की ने नींद की 40 गोलियां खाकर की आत्महत्या की कोशिश

Amanat Ansari 26 Dec 2025 12:54: AM 1 Mins
बीजेपी नेत्री के बेटे पर रेप केस करने वाली लड़की ने नींद की 40 गोलियां खाकर की आत्महत्या की कोशिश

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे रजत शर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने आत्महत्या की कोशिश की. युवती ने लगभग 40-45 नींद की गोलियां और चूहे मारने की दवा खा ली, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इस घटना से पहले युवती ने छह पेज का एक नोट लिखा, जिसमें उसने गायत्री शर्मा, उनके पति संजय दुबे और बेटे रजत शर्मा पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया. नोट में उसने बताया कि रजत ने उसे शादी का वादा करके लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया और परिवार ने समझौते के लिए दबाव बनाया. युवती ने लिखा कि उसे न्याय नहीं मिल रहा, इसलिए वह यह कदम उठा रही है.

गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल 2025 में युवती ने रजत शर्मा के खिलाफ शादी के झांसे में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने तब मामला दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की थी. अब इस आत्महत्या के प्रयास के बाद पुलिस पूरे मामले की फिर से जांच कर रही है. युवती का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर है. यह घटना न्याय व्यवस्था और पीड़िताओं को मिलने वाले संरक्षण पर गंभीर सवाल उठाती है.

Rape case crime BJP leader rape Gayatri Sharma

Recent News