लिमिट में रहो... क्या करोगे तुम? हापुड़ में सीओ से भिड़े सपा सांसद रामजी लाल सुमन

Global Bharat 24 Sep 2026 09:34 PM 1 Mins
लिमिट में रहो... क्या करोगे तुम? हापुड़ में सीओ से भिड़े सपा सांसद रामजी लाल सुमन

हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दलित युवक दीपक हत्याकांड को लेकर सियासी हलचल तेज है. पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हो गई. पुलिस ने उन्हें बदनौली गांव के अंदर जाने से रोक दिया था. इसी दौरान सांसद और सीओ के बीच बहस का वीडियो सामने आया है.

मामला हापुड़ के बदनौली गांव का है, जहां चार सितंबर को दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग हुई थी. गोली लगने से दीपक समेत कई लोग घायल हुए थे. इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई.

रामजीलाल सुमन मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे. पुलिस ने गांव के बाहर बैरियर लगाकर उन्हें रोक दिया. पुलिस ने कानून-व्यवस्था और धारा 144 का हवाला दिया. इसी बात को लेकर सांसद और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस शुरू हो गई. वीडियो में सुमन पुलिस अधिकारी से कहते सुनाई दे रहे हैं, क्या करोगे तुम… लिमिट में रहो.

पुलिस के रोकने के बावजूद सांसद ने परिवार से मिलने की बात कही. बाद में पुलिस ने मृतक के परिजनों को गांव के बाहर बुलाया, जहां रामजीलाल सुमन ने उनसे मुलाकात की. उन्होंने परिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी.

इससे पहले भी सपा सांसद को पीड़ित परिवार से मिलने से रोका गया था. दीपक हत्याकांड के बाद पुलिस की कार्रवाई में कई आरोपियों की गिरफ्तारी और कुछ आरोपियों के आत्मसमर्पण की जानकारी सामने आ चुकी है. घटना के बाद रामजीलाल सुमन और पुलिस के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

Ramjilal Suman Hapur Dalit Murder Case SP MP Clash With Police Deepak Murder Case Hapur Police Controversy

Description of the author

Recent News