हिंदू लड़की से प्रेम करता था अली अब्बास, शादी की बात कहकर युवती के पिता-भाई ने घर बुलाकर मार डाला

Amanat Ansari 23 Sep 2025 04:56: PM 1 Mins
हिंदू लड़की से प्रेम करता था अली अब्बास, शादी की बात कहकर युवती के पिता-भाई ने घर बुलाकर मार डाला

नई दिल्ली: लखनऊ के सआदतगंज इलाके में एक 26 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप मच गया है. मामला हिंदू-मुस्लिम विवाद से जुड़ा हुआ है. इसलिए खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. दावा किया जा रहा है कि अली अब्बास हिंदू लड़की से प्रेम करता था, जिसकी भनक लड़की के घरवालों को लग गई और उन्होंने अब्बास को घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने युवती के दो भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पुलिस आयुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि अली अब्बास लकड़मुंडी का रहने वाला था और वह प्राइवेट नौकरी करता था. उसे मोहल्ले में ही रहने वाली एक हिंदू लड़की से प्रेम हो गया. युवती भी अब्बास से प्यार करती थी. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के घर वाले राजी नहीं थे.

सोमवार को युवती के घरवालों ने साजिश के तहत लड़की से फोन कराकर अली अब्बास को बुलाने के लिए कहा. लड़की उससे कहा था कि घर वाले शादी की बात करना चाहते हैं, आ जाओ. अली अब्बास युवती के घर पहुंचा, जहां युवती के पिता हिमालय प्रजापति ने बेटे सोनू और सौरभ के साथ मिलकर उसे लाठी डंडों से जमकर पीटा. सर पर गंभीर चोट लग जाने के वह लहूलुहान हो गया. जिसके बाद आरोपियों ने उसे उठाकर उसकी गली में लेजाकर फेंक दिया.

घरवालों ने घायल अली अब्बास को अस्पताल के ट्राम सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. डीसीपी ने जानकारी दी है कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी हिमालय प्रजापति, सौरभ राजपूत और सोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. उधर जवान बेटे की मौत हो जाने के कारण अली अब्बास के घर में मातम छाया हुआ है.

Love affair lover murdered Lucknow Murder Crime News Love Affair

Recent News