HMD ने लॉन्च किया HMD Fusion स्मार्टफोन, जानें इसके फीचर्स और डिटेल्स

Ajay Thakur 29 Nov 2024 12:53: PM 1 Mins
HMD ने लॉन्च किया HMD Fusion स्मार्टफोन, जानें इसके फीचर्स और डिटेल्स

भारत में आज, 29 नवंबर को HMD ने अपना नया स्मार्टफोन HMD Fusion लॉन्च किया है. इस फोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से Amazon इंडिया पर शुरू हो चुकी है. यदि आप इस स्मार्टफोन को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको इसके सभी फीचर्स और खासियतों के बारे में बताएंगे.

HMD Fusion की पहली सेल

आज दोपहर 12 बजे से HMD Fusion की पहली बिक्री शुरू हो गई है. HMD ने इस फोन का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹17,999 रखी गई है. हालांकि, पहली सेल में इसे ₹15,999 की छूट पर खरीदा जा सकता है. इसके अलावा, कंपनी इस फोन के साथ ₹5,999 कीमत के HMD Casual, Flashy, और Gaming Outfits फ्री में दे रही है. ये ऑफर इस फोन की पहली सेल को और भी खास बनाता है.

HMD Fusion के फीचर्स और डिटेल्स

HMD Fusion स्मार्टफोन में 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. यह डिस्प्ले यूजर्स को स्मूथ और बेहतरीन विज़ुअल अनुभव प्रदान करेगा. फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर है, जो इसके परफॉर्मेंस को तेज और बेहतर बनाता है.

इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जो बेहतरीन तस्वीरें खींचने में सक्षम है. इसके अलावा, इसमें एक सेकेंडरी कैमरा भी है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कैमरे में Night Mode और Flashy Shot 2.0 जैसे फीचर्स भी शामिल हैं, जो रात के समय भी शानदार फोटो खींचने में मदद करते हैं.

फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो पूरे दिन की बैकअप देती है और 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह फोन तीन साल तक सुरक्षा अपडेट्स और दो साल तक सॉफ़्टवेयर अपडेट्स प्रदान करेगा.

HMD Fusion स्मार्टफोन एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, यदि आप एक अच्छे कैमरे, लंबी बैटरी लाइफ और तेज प्रोसेसर वाले फोन की तलाश में हैं. इसकी कीमत और शुरुआती ऑफर्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं. यदि आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो आप आज ही इसे Amazon इंडिया से ₹15,999 में खरीद सकते हैं.

HMD Fusion Tech news hindi smartphone launch tech news hindi tech news

Recent News