आज CBSE कर सकता है कक्षा 10 के दूसरे बोर्ड रिजल्ट की घोषणा, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

Global Bharat 03 Jul 2026 12:46: PM 1 Mins
आज CBSE कर सकता है कक्षा 10 के दूसरे बोर्ड रिजल्ट की घोषणा, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 3 जुलाई को कक्षा 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्काजाम का परिणाम घोषित कर सकता है। इस साल 6.68 लाख छात्रों ने कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा दी है। वहीं 85,285 छात्रों ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया और 57,914 छात्रों ने कंपार्टमेंट एवं इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया। हालांकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को जून के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट घोषित करना था, लेकिन अभी तक सीबीएसई बोर्ड ने रिजल्ट की घोषणा को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है।

साल 2026 में पहली बार नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के अंतर्गत सीबीएसई ने 15 से 25 मई के बीच कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित की। छात्र रिजल्ट घोषित होने के बाद इन आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in
  • DigiLocker
  • UMANG ऐप

स्कोर चेक करने की प्रक्रिया:

  •  सीबीएसई रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर "CBSE कक्षा 10वीं सेकंड बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026" दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद "सबमिट" पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि दोनों परीक्षाओं में छात्र के जिस परीक्षा में सबसे अधिक अंक होंगे, उसी को अंतिम परिणाम माना जाएगा। अगर किसी छात्र ने दूसरी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है, तो वही अंक मान्य होंगे।

 

CBSE Class 10 CBSE Second Board exam Exam

Description of the author

Recent News