यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 25 से ज्यादा राज्यों के लिए जारी की चेतावनी

Global Bharat 01 Jul 2026 01:04: PM 1 Mins
यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 25 से ज्यादा राज्यों के लिए जारी की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 1 जुलाई के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 25 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून बिहार के कुछ इलाकों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों, उत्तराखंड के अधिकांश भागों, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख तक पहुंच चुका है। अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों में मानसून दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात तक भी पहुंच जाएगा।

वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 1 जुलाई को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है। इसके चलते उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस बीच, भारतीय मौसम विभाग ने गुजरात, कोंकण, गोवा, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तटीय क्षेत्रों के मछुआरों के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने 1 से 3 जुलाई के बीच समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

Description of the author

Recent News