TMC सांसद कल्याण बनर्जी को महिला सांसद पर अभद्र टिप्पणी करना पडा भारी, मॉनसून सत्र से किया गया निलंबित

Global Bharat 22 Jul 2026 05:10: PM 1 Mins
TMC सांसद कल्याण बनर्जी को महिला सांसद पर अभद्र टिप्पणी करना पडा भारी, मॉनसून सत्र से किया गया निलंबित

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को मॉनसून सत्र की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया है बुधवार को टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी सदन के कार्यवाही के दौरान टीएमसी बागी खेमे की महिला सांसद पर अभद्र टिप्पणी की जिसके बाद यह फैसला लिया गया. लोकसभा की सदस्यता कर रहें कृष्ण कुमार टेनटी ने कहा महिला सांसद पर अभद्र टिप्पणी करना सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाई है जिसके बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया गया.

लोकसभा में बुधवार को टीएमसी सांसद और बागी सांसद जो अब एनसीपीआई के सदस्य है उनसे बहस छिड़ गई बहस में काकोली घोष दस्तिदार, मिताली बाग और शताब्दी रॉय शामिल थी विपक्षी पार्टी के सांसदो ने बहस शांत कराने की भी कोशिश की जब बहस की वजह पूछी गई तो कल्याण बनर्जी सदन से चले गए. हालांकी बहस किस वजह से हुई इसकी पुष्टी नहीं है.

बहस के बाद काकोली घोष दस्तिदारर, मिताली बाग और शताब्दी रॉय लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कक्ष में जाकर लिखित में मामले की शिकायत दर्ज की .जिसके बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को मॉनसून सत्र से निलंबित कर दिया गया.

पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव में टीएमसी को मिली करारी हार के बाद टीएमसी के 20 सांसदो ने काकोली घोष दस्तिदार के नेतृत्व में नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया में शामिल हुए और एनडीए की ओर अपना समर्थन जताया.

TMC Kalyan Banerjee Lok Sabha Lok Sabha monsoon session Rebel MP

Description of the author

Recent News