UN की रिपोर्ट में चौकानें वाला खुलासा, लाल किला हमले का मास्टरमाइंड था अल-कायदा

Global Bharat 13 Aug 2026 05:22: PM 1 Mins
UN की रिपोर्ट में चौकानें वाला खुलासा, लाल किला हमले का मास्टरमाइंड था अल-कायदा

संयुक्त राष्ट्र की जारी रिपोर्ट ने नवंबर 2025, को दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले को लेकर बहुत बड़ी खुलासा किया है। रिपोर्ट ने यह दावा किया है की लाल किले के पास हुए आतंकी हमलें का जिम्मेदार अल-कायदा (AQIS) को बताया है। हालाकीं जांच एजेंसी NIA ने अपनी जांच में हमले का जिम्मेदार अल-कायदा से संबंधित अंसार गजवत-उल-हिंद को बताया था।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की टीम अल-कायदा और ISIS जैसे आतंकवादी संगठनों की गतिविधयों पर नजर रखते हुए उनपर रिपोर्ट तैयार करते है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आखरी रिपोर्ट 4 फरवरी 2026 को जारी हुई थी। वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आतंकवाद से संबंधित अपनी 38वीं रिपोर्ट 10 अगस्त को सार्वजनिक की।

रिपोर्ट ने सपष्ट किया की अल-कायदा बड़े संगठन की तरह काम करने के बजाय अलग संगठनों के तहत अपनी आतंकवादी गतिविधयों को अंजाम देता है। अल-कायदा पैसें और हथियारों के लिए अपने नेटवर्क को मजबूत कर रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया बांग्लादेश में अल-कायदा अपने छोटे संगठन बनाकर अपनी गतिविधयों को अंजाम दे रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रिपोर्ट में बांग्लादेश को लेकर चिंता जताई है।

दिल्ली के लाल किले के पास 10 अगस्त 2025 को कार में जोरदार धमाका हुआ हमलें में 11 लोगों की मौत और कईं लोगों के घायल होने की पुष्टी की गई। जिसके बाद, भारतीय जांच एजेंसी NIA ने आतंकी हमले की 7,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी और हमले के आरोपी अल-कायदा से जुड़े संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद बताया था।

UN Red Fort Blast Al-Qaeda India Delhi

Description of the author

Recent News