'Hug Controversy' in Kerala Congress: केरल कांग्रेस की बैठक में एक घटना ने सुर्खियां बटोर ली है. नवनिर्वाचित कोल्लम विधायक बिंदु कृष्णा के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता चेरियन फिलिप का व्यवहार चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब बिंदु कृष्णा पार्टी कार्यालय पहुंचीं तो चेरियन फिलिप उनसे गले मिलने की कोशिश करते हैं. बिंदु कृष्णा ने स्पष्ट रूप से असुविधा जताई और उन्हें दूर धकेलने की कोशिश की.
A video from the Kerala Pradesh Congress Committee headquarters in Thiruvananthapuram has gone viral after Cherian Philip allegedly attempted to hug newly elected Kollam MLA Adv. Bindu Krishna despite her apparent reluctance during a legislative party meeting.
— Hate Detector ???? (@HateDetectors) May 7, 2026
The viral video… pic.twitter.com/UhURpa80Qz
उन्होंने पहले हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन फिलिप ने आगे बढ़कर गले लगाने की कोशिश की. बिंदु कृष्णा ने पीछे हटकर विरोध जताया, फिर भी फिलिप ने एक बार फिर प्रयास किया. अंत में बिंदु कृष्णा ने हाथ जोड़कर आगे बढ़ गईं. यह पूरा घटनाक्रम कई पार्टी कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के सामने हुआ, जो इस दौरान मुस्कुराते नजर आए. 48 वर्षीय बिंदु कृष्णा और 71 वर्षीय चेरियन फिलिप के बीच हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला.
कई लोगों ने इसे अनुचित छेड़छाड़ और महिला की व्यक्तिगत सीमा का उल्लंघन बताया. सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि चाहे कोई कितना भी सीनियर नेता क्यों न हो, जब कोई महिला असुविधा दिखाए या पीछे हटे तो तुरंत रुक जाना चाहिए. कुछ ने इसे "शर्मनाक" करार देते हुए पार्टी और पुलिस कार्रवाई की मांग की है.
अभी तक न तो चेरियन फिलिप और न ही बिंदु कृष्णा की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है. यह घटना कांग्रेस पार्टी के लिए असुविधाजनक स्थिति पैदा कर रही है, खासकर जब महिला सम्मान और व्यक्तिगत सीमाओं का मुद्दा लगातार चर्चा में रहता है.