मध्य प्रदेश के देवास में भयंकर अग्निकांड, पति-पत्नी और दो बच्चे जिंदा जले, SP ने बताई वजह

Global Bharat 21 Dec 2024 11:47: AM 1 Mins
मध्य प्रदेश के देवास में भयंकर अग्निकांड, पति-पत्नी और दो बच्चे जिंदा जले, SP ने बताई वजह

देवास: मध्य प्रदेश के देवास में भयंकर अग्निकांड में पति-पत्नी और दो बच्चे जिंदा जल गए. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भीषण थी कि घर में मौजूद लोगों को पलक झपकने तक का मौक नहीं मिला. मिली जानकारी के अनुसार, देवास में शनिवार तड़के सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. नयापुरा क्षेत्र में एक मकान में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

मृतकों में दिनेश कारपेंटर, उनकी पत्नी गायत्री, बेटी इशिका और बेटा चिराग शामिल है. जानकारी के अनुसार, घर के नीचे दूध डेयरी में लगी आग ने विकराल रूप लिया और बिल्डिंग की दूसरी मंजिल को अपने चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. काफी देर की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया जा सका.

आग इतनी भीषण थी कि परिवार के लोगों को बचाया नहीं जा सका. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि यह डेयरी संचालक दिनेश कारपेंटर का घर हैं, नीचे वे दुकान चलाते थे और ऊपर की मंजिल पर परिवार के साथ रहते थे. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. घर को सील कर दिया गया है. इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए हम सभी प्रशासनिक टीमों के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं.

स्थानी पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए कहा है कि हम सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों. एसपी ने आगे कहा कि प्राथमिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि पहले तल पर कुछ ज्वलनशील सामग्री रखी गई होगी, जिससे आग ज्यादा फैल गई. दूसरी मंजिल पर मौजूद लोगों को समय पर बचाया नहीं जा सका. अभी पूरी घटना की जांच की जा रही है. 

Dewas fire accident Dewas accident MP fire accident Madhya Pradesh fire accident Dewas news

Description of the author

Recent News