नोएडा में इनकम टैक्स का छापा, 600 करोड़ की लीड, अब तक मिले 50 करोड़

Rahul Jadaun 09 Mar 2025 08:50: PM 1 Mins
नोएडा में इनकम टैक्स का छापा, 600 करोड़ की लीड, अब तक मिले 50 करोड़

नई दिल्ली: इनकम टैक्स की लगातार छापेमारी जारी है, अब नोएडा में इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है. जहां 50 करोड़ का कैश तो अब तक बरामद हो चुका है. जबकि कैश के साथ जुलरी और बुलियन भी बरामद हुआ है. छापेमारी काउंटी ग्रुप और उससे जुड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर की जा रही है.

दरअसल, इनकम टैक्स की टीम को काउंटी ग्रुप से जुड़ी कुछ खबरें मिली थीं, जिसमें बताया गया था कि कैश ट्रांजैक्शन के जरिए बड़े पैमाने पर जमीन की खरीद फरोख्त की जा रही है. टैक्स के पैसे बचाने के लिए ये काला कारोबार किया जा रहा था, नकद में जमीनों को सस्ते दामों पर खरीदा जाता था, और फिर टैक्स में हेराफेरी कर बड़ा खेल किया जाता था. 

इन जमीनों को महंगे दामों पर एनआरआई कस्टमर्स को बेच कर एक नंबर में बड़ी रकम बनाई जाती थी. आरोप ये भी हैं कि इस रकम को इधर-उधर करन के लिए दिल्ली और कोलकाता की कई बोगस कंपनियों का इस्तमाल हुआ है.

600 करोड़ की लीड मिली

अब तक की गई कार्रवाई में इनकम टैक्स की टीम को बेशक 50 करोड़ का कैश मिला है, लेकिन 600 करोड़ से ज्यादा की लीड मिल चुकी है. जबकि अभी आधी जगह पर कार्रवाई जारी भी है. साथ ही बताया जा रहा है कि इस छापेमारी में 4 नए बिल्डर भी इनकम टैक्स के निशाने पर आ चुके हैं. इस लिए अंदाजा ये लगाया जा रहा है कि ये कार्रवाई कुछ दिन और भी जारी रह सकती है.

इनकम टैक्स की टीम लगातार छापेमारी कर रही है, नोएडा यूनिट ने नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, मेरठ, कोलकाता, दिल्ली समेत कई और जगहों के लगभग 30 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की थी. ये सारे छापे काउंटी ग्रुप और उसकी सहयोगी कंस्ट्रक्शन कंपनी पर मारे गए थे.

income tax raid income tax raid in noida noida income tax raid income tax raids in noida

Recent News