भारतीय नौसेना का शानदार ऑपरेशन: समुद्री लुटेरों से बचाया गया मालवाहक जहाज

Amanat Ansari 27 May 2026 04:41: PM 1 Mins
भारतीय नौसेना का शानदार ऑपरेशन: समुद्री लुटेरों से बचाया गया मालवाहक जहाज

Indian Navy Operation: पश्चिमी हिंद महासागर में भारतीय नौसेना ने एक बार फिर अपनी ताकत और तैयार दिखाई है. अदन की खाड़ी के निकट क्षेत्र में तैनात युद्धपोत INS कोलकाता ने समुद्री लुटेरों (पाइरेट्स) के हमले को विफल कर दिया और एक व्यापारिक जहाज को उनके चंगुल से सुरक्षित बचा लिया.

नौसेना को जब सूचना मिली कि MV Mashallah 1 नामक मालवाहक जहाज के आसपास संदिग्ध लुटेरे मंडरा रहे हैं और हमले की तैयारी में हैं, तो INS कोलकाता ने तुरंत रेस्पॉन्स दिया.

हेलीकॉप्टर से निगरानी, कमांडो ने किया बोर्डिंग

जहाज पर सवार हेलीकॉप्टर को तुरंत उड़ान भरी गई, जिसने ऊपर से पूरे क्षेत्र की निगरानी शुरू कर दी. इसके साथ ही नौसेना के मार्कोस कमांडो नावों के जरिए मालवाहक जहाज पर उतरे और पूरी तलाशी अभियान चलाया. नौसेना की इस तेज और आक्रामक कार्रवाई को देखते हुए लुटेरे भाग खड़े हुए और जहाज पर सवार चालक दल पूरी तरह सुरक्षित रहा.

2008 से लगातार मुस्तैद भारतीय नौसेना

यह पहला मौका नहीं है. भारतीय नौसेना साल 2008 से ही अदन की खाड़ी और सोमालिया तट के आसपास समुद्री लुटेरों वाले इलाकों में युद्धपोत तैनात रखती आ रही है, ताकि अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार मार्ग सुरक्षित बने रहें. भारतीय नौसेना की यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि देश समुद्री सुरक्षा के मामले में कितना गंभीर और सक्षम है.

Indian Navy Indian Navy rescues cargo ship Indian Navy pirates Indian Navy Rescue Operation

Recent News