Tatkal ticket booking App: काउंटर से तत्काल टिकट कटाना कितना मुश्किल भरा होता है, यह कौन नहीं जानता है? इस टिकट के लिए लोग आधी रात से ही लाइन में लग जाते हैं, फिर भी कई बार टिकट काउंटर से खाली हाथ लौटना पड़ता है. अगर आप भी इस पेरशानी को दूर करना चाहते हैं, तो भारतीय रेल की ये दो APP जरूर डाउनलोड करें और झट से तत्काल टिकट पाएं...
पहला है रेलवन (RailOne) ऐप: इस ऐप को भारतीय रेलवे ने 1 जुलाई 2025 को लॉन्च किया था. यह एक ऑल-इन-वन सुपर ऐप है, जिसे रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) ने विकसित किया है. यह ऐप यात्रियों की सुविधा के लिए एक ही मंच पर सभी रेलवे सेवाओं को एकीकृत करता है, ताकि अलग-अलग ऐप्स और वेबसाइट्स की जरूरत न पड़े. यह IRCTC, UTS, Rail Madad, और अन्य सेवाओं को एक जगह लाता है.
डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन?
ट्रेन ट्रैकिंग और PNR: ट्रेन नंबर या PNR डालकर रियल-टाइम स्टेटस, ETA, और कोच की स्थिति चेक करें. यह सुविधा भीड़सोर्स डेटा और रेलवे सिस्टम से अपडेट लेती है. साथ ही इस ऐप से ही यात्रा के दौरान भोजन ऑर्डर कर सकते हैं या Rail Madad के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं. साथ ही शिकायत का स्टेटस भी ऐप में ही ट्रैक कर सकते हैं. वहीं, आसान तरीके से टिकट को रद्द और रिफंड भी पा सकते हैं. रद्दीकरण शुल्क ट्रेन श्रेणी पर निर्भर करता है (जैसे AC फर्स्ट क्लास: 240 रुपए, स्लीपर: 120 रुपए).
दूसरा है स्वरेल (Swarail) App: इस ऐप को भी भारतीय रेलवे द्वारा लॉन्च किया गया है. यह एक एक सुपर ऐप है, जिसे रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) ने विकसित किया है. इसे 31 जनवरी 2025 को बीटा टेस्टिंग के लिए लॉन्च किया गया था और यह सभी रेलवे सेवाओं को एक ही मंच पर लाता है, ताकि यात्रियों को IRCTC Rail Connect, UTS, Rail Madad जैसे अलग-अलग ऐप्स की जरूरत न पड़े. यह एक ऑल-इन-वन समाधान है जो ट्रेन यात्रा को सरल, तेज और सुविधाजनक बनाता है.
डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन?
ट्रेन ट्रैकिंग और PNR: इस ऐप के माध्यम से "Track Train" में ट्रेन नंबर डालकर रियल-टाइम स्टेटस देख सकते हैं. "PNR Status" में PNR नंबर डालकर कन्फर्मेशन और बर्थ जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही फूड ऑर्डर और किसी भी प्रकार की शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं. साथ ही पार्सल बुक और ट्रैक भी कर सते हैं.