'बेटी जैसी हो' कहकर घर में घुसा, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, आरोपी पुलिस प्रधान आरक्षक को भेजा गया जेल

Amanat Ansari 27 Jul 2026 04:11: PM 1 Mins
'बेटी जैसी हो' कहकर घर में घुसा, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, आरोपी पुलिस प्रधान आरक्षक को भेजा गया जेल

इंदौर: मध्य प्रदेश की कमर्शियल राजधानी इंदौर में एक हैरान कर देने वाले मामले में पुलिसकर्मी खुद कानून के शिकंजे में फंस गया है. चंदन नगर थाने का प्रधान आरक्षक अंचल तिवारी को एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

महिला की शिकायत पर पुलिस आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद तुरंत कार्रवाई हुई. आरोपी को पहले लाइन अटैच किया गया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया. रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. महिला ने कुछ समय पहले सीएम हेल्पलाइन पर एक शिकायत दर्ज कराई थी. उसी शिकायत की जांच के बहाने अंचल तिवारी उसके संपर्क में आया.

शुरुआत में आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए कहा कि वह उसे बेटी जैसी मानता है. 25 दिसंबर 2024 को जब महिला के पति घर पर नहीं थे, आरोपी शराब के नशे में पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया. आरोपी ने महिला की फोटो और वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देकर बार-बार शोषण किया. डर के मारे महिला लंबे समय तक चुप रही. कुछ दिन पहले महिला ने पति को सब बताया.

दोनों ने पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह से शिकायत की. जांच में आरोप सही पाए गए तो आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तारी की गई. महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे और उसके परिवार को लगातार धमकाता था. यह मामला पुलिस महकमे में सनसनी मचा रहा है. पुलिस आयुक्त कार्यालय की निगरानी में जांच जारी है.

indore news mp news head constable rape

Recent News