Raja Raghuvanshi Murder Case: राज की मां और बहनों के बयानों से ही खुल गयी पोल! 2 साल का प्यार, सबके सामने बोलता था दीदी!

Abhishek Shandilya 10 Jun 2025 08:53: PM 2 Mins
Raja Raghuvanshi Murder Case: राज की मां और बहनों के बयानों से ही खुल गयी पोल! 2 साल का प्यार, सबके सामने बोलता था दीदी!
  • सोनम के प्रेमी राजा कुशवाहा की मां का हैरान करने वाला दावा!
  • राज के पिता की हो चुकी है मौत, 12वीं फेल कैसे बना कात़िल?
  • बहनों ने खोला राज़, 2 साल से अफेयर? दीदी के नाम पर खेल!

Raja Raghuvanshi Murder Case: ये है राज कुशवाहा की मां, इन्होंने सोनम और राज की प्रेम कहानी पर चौंकाने वाला खुलासा किया है! सोनम का मायका इंदौर के गोविंद नगर खारचा इलाके में है...वो फर्नीचर में इस्तेमाल होने वाली सनमाइका शीट के कारोबार के पारिवारिक प्रतिष्ठान का काम-काज संभालती है.

पुलिस के मुताबिक, राजा रघुवंशी हत्याकांड की साजिश रचने का आरोपी राज कुशवाह 12वीं फेल है, लेकिन वो इस फर्नीचर शॉप में बतौर मैनजर नौकरी करता था. फंड का हिसाब किताब भी राज कुशावाहा के पास ही था. राज कुशावाहा की तीन बहनें है, राज का परिवार UP का रहने वाला है, और किराए के मकान में इंदौर में रहता था! वहां वो सोनम के पिता का ख़ास बन जाता है, धीरे-धीरे उसकी पहुंच सोनम तक हो जाती है! सोनम और राज कुशावाह के बीच बातें होती थीं.

ये बात फर्नीचर शॉप के और भी कर्मचारी जानते थे, लेकिन किसी को यक़ीन नहीं था कि बात इतनी गहरी है! राज कुशवाहा की मां मीडिया से कहती है! बेटे का कांड सुनने के बाद मां को भी यक़ीन नहीं है, वो फूट-फूट कर रहो रही हैं, लेकिन हर मां की तरह वो भी बेटे को बेकसूर बता रही हैं, जाहिर हैं उन्हें बेटे के कारनामे का पूरी तरह से अंदाजा नहीं है, वो कहती है!

मेरा बेटा बेकसूर है. उसे फंसाया गया है. 20 साल का लड़का इतना बड़ा अपराध कैसे कर सकता है? मेरे पति के गुजर जाने के बाद वो हमारे घर में अकेला कमाने वाला है. मेरा बेटा राजा रघुवंशी की मौत से दु:खी था और उनकी शवयात्रा में भी गया था. शवयात्रा से लौटने के बाद वो बुरी तरह रो रहा था. मैंने उसे ढाढ़स बंधाया था कि सब ठीक हो जाएगा और अब रोने से क्या फायदा है. मेरा बेटा पिछले दो साल से सोनम के पिता के फर्नीचर में काम करता था!

सिर्फ 2 साल का था प्यार!

अब कहानी ये समझ नहीं आ रही कि सिर्फ दो साल पुराना प्यार? यानि तब राज कुशावाह की उम्र सिर्फ 18 साल थी, और सोनम की उम्र 23 साल? प्रेमी राज की बहनें परेशान हैं! अपने भाई को निर्दोष बताती हैं, और लव स्टोरी को सिरे से ख़ारिज कर देती हैं! राज कुशवाहा की बहनें बताती हैं कि वो सोनम को दीदी कहता था? लेकिन क्या वो बाहरी दुनिया के लिए था? अंदर दोनों में प्रेम का रंग गाढ़ा हो रहा था? अगर प्रेम नहीं था तो फिर हत्या के ठीक एक दिन बाद राज कुशवाहा और सोनम ने एक साथ रात क्यों बिताई?

फर्नीचर की दुकान पर दोनों की मुलाकात होती है, राज कुशवाहा सोनम के घर भी जाता था? क्या उनके पिता को ये बात पता थी? सोनम की शादी की जल्दी भी परिवार को क्यों थी? राजा रघुवंशी से उसका दिल से बात न करना? क्या सोनम के परिवार ने राजा रघुवंशी के परिवार से कोई कहानी छिपाई थी? ऐसे कई सवाल है, जिनके जवाब वक्त के साथ मिलते रहेंगे!

Raja Raghuvanshi Murder Case Sonam Raghuvanshi Arrest Mohan Yadav Action CM Indore Police Commissioner Santosh Singh

Recent News