अपनी ही सिंघम IPS रवीना त्यागी पर योगी ने क्यों की ऐसी कार्रवाई, IPS लॉबी में मचा हड़कंप!

Abhishek Shandilya 24 Mar 2025 07:41: PM 3 Mins
अपनी ही सिंघम IPS रवीना त्यागी पर योगी ने क्यों की ऐसी कार्रवाई, IPS लॉबी में मचा हड़कंप!
  • 1200 मकानों पर चलावाया था बुलडोज़र, एक गलती और योगी ने कहा इस पर माफ नहीं करेंगे!
  • CM आवास से कुछ दूर खुला ऐसा कांड, योगी को लेना पड़ा एक्शन, अब बांग्लादेशियों की खैर नहीं!

नई दिल्ली: साल 2024 में इतिहास में सबसे भारी भरकम बुलडोज़र कार्रवाई लखनऊ के अकबरपुर में हुई थी, उस बुलडोज़र कार्रवाई की जिम्मेदारी सिंघम लेडी IPS रवीना त्यागी को ही मिली थी. तब रवीना त्यागी ने दिन रात एक करके एक्शन का ऐसा प्लान बनाया था कि कोई एक पत्थर तक नहीं चला पाया था! अकबरपुर में 1200 से ज्यादा मकानों को हटाया गया था...लेडी सिंघम दिन-रात एक कर ड्यूटी में जुटीं थी...लेकिन योगी की अदालत में अपनी टीम के लोगों को भी गलती करने पर सज़ा सुनाई जाती है! 2014 बैच की IPS रवीना त्यागी वहीं IPS हैं जो योगी के सीएम बनने के बाद सबसे ज्यादा सुर्खियों में थी, यूपी में मनचलों पर नकेल कसने के लिए सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वॉयड की टीम बनाई थी...

बरेली में तैनाती के दौरान आईपीएस रवीना त्यागी को बरेली कॉलेज के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ की खबर मिली...लेडी ऑफिसर टीम के साथ बरेली कॉलेज पहुंची और लड़कियों से बात करने लगीं...तब बरेली कॉलेज के बाहर मनचलों का पहरा होता था. कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों ने जब शिकायत की तो रवीना त्यागी खुद पहुंच गईं थी! हालांकि वो पुलिस की वर्दी में नहीं बल्कि सिविल ड्रेस में थी, मनचलों की हिमाकत देखिए, लड़कियों के साथ रवीना त्यागी के मुंह पर भी सिगरेट का धुआं छोड़ दिया था! उसके बाद तो ऐसा एक्शन होता है, पूरा बरेली इसका गवाह बनता है! रवीना त्यागी ने वहां तैनाती के दौरान शहर का नक्शा बदल डाला, और मनचलों के दांत तोड़कर उन्हें जेल में डाल दिया था! लेकिन योगी ने लखनऊ में एक गलती पर ही उन्हें हटा दिया! क्योंकि ये मसला काफी गंभीर था.

  • लखनऊ में एक प्राचीन हनुमान मंदिर है, 21 मार्च को मंदिर के पास ही गोमांस का एक टुकड़ा मिला!
  • ख़बर आग की तरह फैली! थोड़ी ही देर में हंगामा बढ़ गया! और ये मसला योगी की टेबल तक पहुंचा !रवीना त्यागी मौकों पर खुद जाती है,फिर CM आवास के पास ऐसा करने की हिमाकत किसने की होगी?

पुलिस पड़ताल करती है, और एक ऐसा कांड खुलता है जिसकी उम्मीद खुद लखनऊ पुलिस को नहीं थी! दरअसल सीसीटीवी फुटेज़ में साफ दिखता है कि एक कुत्ता मुंह में गोमांश का एक टुकड़ा लेकर जाता है, वो मंदिर के पास छोड़कर चला जाता है! ज्यादातर लोग सोच रहे होंगे योगी ने क्या गलती से अपने ही सिंघम ऑफिसर पर एक्शन ले लिया, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है, क्योंकि बीजेपी विधायक नीरज बोरा खुद योगी से मिलने जाते हैं, वो योगी के हाथ में एक लेटर पकड़ाते हैं, जिसमें लिखा होता है!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, हमारे विधानसभा क्षेत्र लखनऊ नॉर्थ में हमेशा दंगे की स्थिति बनी रहती है! मेरे विधानसभा क्षेत्र में सांप्रदायिक और उन्मादी तत्वों के कारण हमेशा तनाव बना रहता है! मेरे क्षेत्र में इस्लामिक शिक्षा का सबसे बड़ा केंद्र नदवा कॉलेज है! CM सर आपको अवगत करवाना है, हमारे क्षेत्र में गोमांस का कटा सिर प्राप्त होता है, सांप्रदायिक शक्तियां दंगा भड़काने की हर कोशिश कर रही है! पुलिस का कहना है कि गोवंश का कटा सिर कुत्ते द्वारा कहीं से मुंह में दबाकर लाया गया था. इससे इस बात की पुरी गारंटी है कि क्षेत्र में गोकशी बराबर हो रही है.

इसी लेटर और एक मुलाकात के बाद योगी ने अपने ही ऑफिसर पर तगड़ा एक्शन लिया! यानि कुत्ता लेकर आया ये बात समझ में सबको आई, लेकिन कुत्ते को वो सिर कहां से मिला? ये सोचकर योगी खुद हैरान हो जाते हैं! डीसीपी सेंट्रल लखनऊ रवीना त्यागी को हटाया जाता है! ऐसा कहा जा रहा है योगी इस बात से भी नाराज थे कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी सिंघम ऑफिसर ने ऐसा एक्शन नहीं लिया, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है!

ias transfer ips transfer up news ips raveena tyagi

Recent News