Crime News: जयपुर के चित्रकूट से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स रात को अचानक अपनी ससुराल पहुंच जाता है, इस दौरान वो शराब के नशे में पूरी तरह से धुत्त था, जब घर का दामाद इतनी रात में अचानक आ धमका तो ससुराल वालों को बुरा लगा, लेकिन नशे की हालत को देखते हुए उसे कमरे में सोने के लिए भेज दिया, पर रात में अचानक 1 बजे कमरे से अजीब चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगती हैं. जिसके बाद शख्स की पत्नी जाकर देखती है तो वो अपनी नाबालिग सालियों के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था. ये देखते ही घर में बवाल मच जाता है, ससुराल के लोग इस शराबी दामाद को घेर कर सबक सिखा देते हैं.
पत्नी को लेने पहुंचा था ससुराल
जानकारी के मुताबिक शख्स की पत्नी अपने मायके गई हुई थी, और वो पत्नी को लेने के ही ससुराल पहुंचा था, लेकिन वहां पहुंचते-पहुंचते वो काफी शराब पी लेता है, और पत्नी को पहले अपने आने की सूचना भी नहीं देता, जिसकी वजह से पत्नी भी कफी नाराज हो जाती है, वो कहती है इस तरह इतनी रात में अचानक क्यों आए, वो भी इतनी शराब पीकर, लेकिन परिवार वाले समझा कर सबको सोने के लिए कमरों में भेज देते हैं, लेकिन जब रात में नाबालिग सालियों के चीखने की आवाज आती है तो पूरा परिवार जाग जाता है, और मिलकर इस शराबी की खूब पिटाई की जाती है. शख्स की पत्नी खुद अपने पति को पीट-पीट कर सबक सिखाती है.