पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात जवान को गोली मारकर शहीद किया, लश्कर प्रॉक्सी ने ली जिम्मेदारी

Amanat Ansari 22 Jul 2026 04:55: PM 1 Mins
पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात जवान को गोली मारकर शहीद किया, लश्कर प्रॉक्सी ने ली जिम्मेदारी

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने एक बार फिर सरकारी अमले पर हमला किया. मंगलवार को पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक सिपाही आशिक हुसैन कुरैशी (35 वर्ष) गोली लगने से शहीद हो गए.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अनंतनाग के लाल चौक इलाके में कांस्टेबल आशिक हुसैन तैनात थे. एक बाइक सवार आतंकी ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल जवान को तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

लश्कर-ए-तैयबा का छद्म संगठन The Resistance Front (TRF) ने हमले की जिम्मेदारी ली है. सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकी को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. यह हमला पहलगाम आतंकी हमले के बाद घाटी में हुई प्रमुख घटनाओं में से एक है. सुरक्षा बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई तेज कर रखी है.

Lashkar-e-Taiba TRF Jammu & Kashmir terror attack Anantnag terror attack

Recent News