साली पर फिदा हुआ जीजा, पत्नी को छोड़ साली को बनाया घरवाली, फिर मां ने किया कुछ ऐसा कि मच गया हाहाकार

Rahul Jadaun 16 May 2025 08:45: PM 1 Mins
साली पर फिदा हुआ जीजा, पत्नी को छोड़ साली को बनाया घरवाली, फिर मां ने किया कुछ ऐसा कि मच गया हाहाकार

नई दिल्ली: बिहार के अररिया जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया. लोगों में सवाल उठने लगा कि एक बहन अपनी बड़ी बहन के साथ ऐसा कैसे कर सकती है, और एक मां अपनी ही बेटी को कितनी खौफनाक सजा दे सकती है? नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के जोगीपुर गांव से ये सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक मां पर आरोप लगा है कि उसने बदमाशों को बुला कर अपनी बेटी पर गोली चलवाई है। घटना गुरुवार देर रात की है, जब पल्लवी कुमारी नामक महिला को दो गोलियां लगीं। परिजनों ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में पूर्णिया रेफर किया गया।

पत्नी छोड़ साली से की थी शादी

मुकेश कुमार मंडल ने पल्लवी से दूसरी शादी की है, मुकेश की पहली शादी पल्लवी की बड़ी बहन से हुई थी, लेकिन 2 साल पहले उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया और साली से शादी कर ली, इस घटना के बाद पल्लवी की बड़ी बहन ने मुकेश पर कोर्ट मे केस भी किया हुआ है, आरोप है कि इस आपसी विवाद के चलते पल्लवी की मां ने कुछ बदमाशों को घर में बुलाकर अपनी बेटी पल्लवी पर गोली चलवाने के लिए कहा। इस घटना में पल्लवी की छाती और पंजरे में गोली लगी।

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

यह घटना पारिवारिक विवादों के कारण बढ़ती हिंसा को दर्शाती है। पारिवारिक रिश्तों में आपसी समझ और संवाद की कमी से ऐसे जघन्य अपराधों को जन्म मिलता है। समाज में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए परिवारों में आपसी समझ और सम्मान की आवश्यकता है।

इस घटना ने यह भी स्पष्ट किया है कि पारिवारिक विवादों को हल करने के लिए कानूनी और सामाजिक उपायों की आवश्यकता है, ताकि ऐसे जघन्य अपराधों को रोका जा सके।

Araria crime news Mother shoots daughter Bihar Domestic dispute turns violent Jija marries Sali case Araria shooting case

Recent News