कर्नाटक की महिला को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते रिश्तेदारों ने जहर देकर मार डाला

Amanat Ansari 15 Apr 2026 08:10: PM 1 Mins
कर्नाटक की महिला को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते रिश्तेदारों ने जहर देकर मार डाला

बेलगावी: लापता व्यक्ति की शिकायत की दोबारा शुरू की गई जांच में खुलासा हुआ है कि कर्नाटक की एक महिला की उसके परिवार वालों ने कथित तौर पर ऑनर किलिंग कर दी, इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता की पहचान सत्यव्वा के रूप में हुई है. वह कर्नाटक के बेलगावी जिले की रहने वाली थीं और उनका विवाह संतोष नामक व्यक्ति से हुआ था. लेकिन सत्यव्वा का एक अन्य व्यक्ति कृष्ण के साथ अवैध संबंध था.

इस साल की शुरुआत में सत्यव्वा अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थीं. दोनों साथ रहने लगे थे. जांचकर्ताओं के अनुसार, 13 मार्च को उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें ढूंढ निकाला. जांच के दौरान पता चला कि महिला के रिश्तेदार उन्हें महाराष्ट्र ले गए और जातिगत भेद का हवाला देकर कृष्ण से संबंध तोड़ने के लिए समझाने की कोशिश की. बार-बार चेतावनी देने के बावजूद सत्यव्वा ने अपने रिश्ते को जारी रखने पर जोर दिया.

इससे नाराज होकर परिवार वालों ने इसे अपने परिवार की इज्जत पर धब्बा माना. 21 मार्च को महिला के चाचा प्रकाश भीमप्पा हेलवर (46), उनके भाई शानूर सदाशिव हेलवर (35) और जीजा मोराबाद कलप्पा मायप्पा हेलवी (40) ने कथित तौर पर उन्हें जबरदस्ती जहर पिला दिया. यह घटना महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुई. महिला की मौत के बाद तीनों आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए उसे स्थानीय श्मशान घाट में जलाकर राख कर दिया.

बेलगावी पुलिस स्टेशन में कृष्ण द्वारा सत्यव्वा के लापता होने की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद इन तीनों को गिरफ्तार किया गया. केस शुरू में ठंडा पड़ गया था, लेकिन बाद में इंस्पेक्टर जावेद मुशापुरे ने लगातार जांच करके इसे सुलझा लिया. जांच में बड़ी सफलता तब मिली जब पुलिस ने पीड़िता की मां का विश्वास जीता और उन्होंने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है.

Karnataka honour killing Honour killing Belagavi honour killing Satyavvi

Recent News