Kerala Viral Video: केरल के कन्नूर में एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें एक शख्स अपनी 8 साल की बेटी को बेहरमी से मारता पीटता है. इतना ही नहीं इसके साथ ही वो वीडियो भी बनाता है. और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर कर देता है. लेकिन देखते ही देखते ये वीडियो वायरल भी हो जाता है. जिसेक बाद पुलिस वीडियो पर संज्ञान लेती है.
दीवार पर पटकने की कोशिश
वीडियो में दिखाया गया है कि ये शख्स बच्ची को बुरी तरह पीटता है, वो मासूम डर कर रो रही होती है, लेकिन फिर भी इस राक्षस के हाथ नहीं रुकते, बल्कि ये बच्ची का सिर दीवार पर पटकने की कोशिश करता है, इसी वायरल वीडियो को जब पुलिस ने संज्ञान में लिया तो इस शख्स की पहचान कन्नूर के जोस उर्फ मामाचन के रूप में हुई है, जो चेरुपुझा में मकान किराए पर लेकर रहता है.
आरोपी को हिरासत में लिया
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने वीडियो देखने के बाद मामाचन को स्थानीय थाने में बुलाया, जहां उसनने कहा कि ये वीडियो असली नहीं है, बल्कि पत्नी को वापस बुलाने के लिए ये वीडियो बनाया गया था. जिसके बाद पुलिस ने उसकी अलग रह रही पत्नी और दो बच्चों को भी बयान देने के लिए थाने में बुलाया. लेकिन पुलिस ने इस बात को मानने से साफ इनकार कर दिया कि ये कोई प्रैंक वीडियो था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमें नहीं लगता कि ये कोई शरारत वाला वीडियो है, हम किसी भी हाल में बच्चों के साथ क्रूरता नहीं होने दे सकते.
हिरासत में लिया मामाचन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि बच्चों को उनकी मर्जी से मौसी के घर भेज दिया गया है. जबकि स्थानीय लोगों का भी यही कहना है कि ये शख्स करीब ढ़ाई महीने पहले चेरुपुझा रहने के लिए आया था, और अक्सर ये अपने बच्चों को पीटता था. फिलहाल आरोपी के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करने की बात कर रही है.