पहले मुकदमा दर्ज, अब कोचिंग पर लगेगा ताला! खान सर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

Global Bharat 07 Jun 2026 11:01: AM 1 Mins
पहले मुकदमा दर्ज, अब कोचिंग पर लगेगा ताला! खान सर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

Khan Sir News : ,बिहार के चर्चित शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) के संस्थापक खान सर (फैजल खान) की परेशानियां कम होती नहीं दिख रही हैं. एक तरफ उन पर दर्ज मामले को लेकर कानूनी दबाव बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर उनके कोचिंग संस्थान पर प्रशासनिक कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है.

बिहार अग्निशमन सेवा की जांच में KGS कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी नियमों के पालन में कई कमियां सामने आई हैं. बिहार अग्निशमन सेवा के डीआईजी मनोज कुमार ने बताया कि संस्थान में सुरक्षा मानकों से जुड़ी खामियां पाई गई हैं और प्रबंधन को इन्हें जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है.

अधिकारियों के अनुसार, कोचिंग सेंटर को आवश्यक अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और सभी मानकों का पालन करने के लिए कहा गया है. प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर कमियों को दूर नहीं किया गया तो जिला अग्निशमन अधिकारी द्वारा सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

इस कार्रवाई में कोचिंग सेंटर को सील करना, संचालन पर रोक लगाना या अन्य कानूनी कदम उठाना भी शामिल हो सकता है. ऐसे में हजारों छात्रों वाले इस प्रतिष्ठित संस्थान के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि KGS प्रबंधन सुरक्षा संबंधी कमियों को कितनी जल्दी दूर करता है और प्रशासन आगे क्या फैसला लेता है.

Khan Sir Faizal Khan KGS Coaching Center Fire Safety Violation Bihar Fire Department Investigation

Description of the author

Recent News